औरैया 01 जुलाई *अजीतमल ब्लॉक के पचदेवरा में हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम*
*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल रेंज के अंतर्गत पचदेवरा वन ब्लॉक में 10 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम कराया गया , जहां एक और सरकार पर्यावरण और वृक्षारोपण पर जोर दे रही है। अजीतमल ब्लॉक की 228 हेक्टेयर वन विभाग की भूमि पर बीज बुबान और वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा, वही शुक्रवार को पचदेवरा की 10 हेक्टेयर भूमि पर निम्न प्रकार के सैकड़ों वृक्ष लगाए गये। इसमें नीम, जामुन, वकेन, पापड़ी , कदंब, गाभर, सहजन इत्यादि प्रकार के सैकड़ों वृक्ष लगाए गये। इस मौके पर हरिश्चंद्र तहसीलदार अजीतमल , विक्रम सिंह सचान उपविभागीय अधिकारी औरैया, राजकुमार क्षेत्र वन अधिकारी , जंगी सिंह सेक्शन प्रभारी, किरन शर्मा पचदेवरा बीट प्रभारी, मलगवां बीट प्रभारी गोपाल तिवारी , पचदेवरा ग्राम प्रधान रामू यादव व समस्त रेंज स्टॉप एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया