मुजफ्फरनगर23सितंबर2026*नियमितीकरण की मांग पर एनएचएम संविदा कर्मियों का ऐलान, 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार
*लोकेन्द्र गौतम,*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर *राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत कई प्रमुख संगठनों ने दिया समर्थन, मांगें पूरी न होने पर 12 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय पर होगा बड़ा आंदोलन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिले के नियमित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और संविदा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
ज्ञापन कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष संजीव लांबा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री मनोज त्यागी एवं अनिल कुमार, स्टाफ नर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सरिता चौधरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष सुमित कुमार तथा ADRO आनंद कुमार समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया या उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नियमित कर्मचारी संगठन भी उनके समर्थन में हड़ताल में शामिल होंगे। 18 साल से सेवा, अब नियमितीकरण की मांग
एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि 18 वर्षों से अधिक समय से निरंतर सेवा दे रहे एनएचएम संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
इसके साथ ही नियमितीकरण होने तक समान कार्य-समान वेतन के आधार पर वेतन में तत्काल वृद्धि करने की मांग भी रखी गई।
ये प्रमुख मांगें भी ज्ञापन में शामिल एनएचएम कर्मचारियों एवं आश्रित परिवार के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा।
DA, EPF, HRA और ग्रेच्युटी का लाभ।
रिक्त पदों के आधार पर इच्छुक कर्मचारियों के लिए गैर जनपद स्थानांतरण नीति।
सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के लिए अनुकंपा नियुक्ति की नीति।
आउटसोर्स कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने की मांग।
स्वास्थ्य विभाग की नियमित भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करने की मांग।
8, 9 और 10 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार का ऐलान
एनएचएम कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 8, 9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 12 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय पर विशाल आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में डॉ. राहुल वर्मा, हिमांशु त्यागी, डॉ. चेतना शर्मा, निर्मला चौधरी, विपुल कुमार, रवि कुमार, डॉ. शमशेर आलम, एहतेशाम, डॉ. सागर गोस्वामी, राहुल कुमार, डिंपल रानी, मोहित कुमार, सचिन कुमार, तंजीम अहमद, राकेश कुमार, मो. जुनेद, डॉ. दिव्यांक दत्त, अनिल कुमार, स्टाफ नर्स अर्चना, रिंकी विश्वकर्मा, वंदना शर्मा, नेहा त्यागी, बबीता शर्मा, एलटी कामेश, रविंद्र, आकाश एवं प्रवीण कुमार पाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
बिजनौर23 सितम्बर 26*मस्जिद के नीचे कुआं होने का दावा! हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान
सहारनपुर 23 सितम्बर 26*माता शाकंभरी देवी झंडा मेला में थाना प्रभारी मिर्जापुर ने श्रद्धालुओं को किया जागरूक…*
कानपुर नगर 23 सितम्बर 26*बिजनौर में मस्जिद के नीचे कुआं होने का दावा! हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान,