उन्नाव9जुलाई25*एक पेड़ मां के नाम अभियान की हुयी शुरुआत,सीड़ा और उन्नाव फ़ूड इंडस्ट्रीज़ ने किया वृहद वृक्षारोपण
उन्नाव*ट्रांस गंगा सिटी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीड़ा और उन्नाव फ़ूड इंडस्ट्रीज द्वारा वृहद वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गयी। मुख्य अतिथि आई ए एस चर्चित गौड़ ए सी ई ओ यूपीसीडा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा प्रदेश के यशश्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम राज्यव्यापी अभियान के तहत उन्नाव में पर्यावरण सुरक्षा के लिए आज वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है लेकिन केवल एक दिन नही बल्कि हमें पूरे वर्ष अलग अलग पर्वों और अवसरों पर पौधरोपण कर ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के प्रयास जारी रखने चाहिए। मुख्य अतिथि का स्वागत बुके भेंट कर प्रोजेक्ट ऑफीसर ट्रांस गंगा सिटी अजय दीप सिंह, प्रबंधक प्रशासन कंचन दीक्षित, नीरज त्रिवेदी, मोहम्मद तनवीर, रंजीत मिश्रा, ताल्हा खान, ख़ालिद खान, अमित मौर्या आदि ने किया। मुख्य अतिथि, यूपीसीडा अधिकारियों और इंडिगरो फूड्स, रूस्तम फूड्स, एग्रिकाम फूड्स,अलसुपर फ्रोजेन फूड्स, स्टैण्डर्ड फ्रोजेन फूड्स, मैश एग्रो फूड्स, ए ओ वी एक्सपोर्ट्स के प्रतिनिधियों ने सघन वृक्षारोपण के तहत पीपल, बरगद, आम, नीम, सहित प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन और अधिक छाया देने वाले और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। आर एम अजयदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उप सभापति डॉ मनीष सिंह सेंगर ने किया।
More Stories
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
लखनऊ 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*