उन्नाव23मई25*संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत: दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप, 2 लोग हिरासत में*
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में आज सुबह सिपाही वेद प्रकाश उर्फ सोनू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने दोस्तों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है।बहराइच में तैनात सिपाही वेद प्रकाश डाक ड्यूटी पर आया था लखनऊ। वेद प्रकाश पुरवा गांव, माखी का रहने वाला था। 17 मई को लखनऊ पहुंचने के बाद वह अपने गांव आ गया, जहां गुरुवार रात अपने दो साथियों के साथ पार्टी करने गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के अनुसार पार्टी के बाद दुकान की छत पर सोया था सिपाही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिपाही और उसके दो दोस्त दुकान की छत पर रात में रुके थे। सुबह शव मिला, जिस पर चोटों के कई निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य। सिपाही के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।