उन्नाव18फरवरी24*शुक्लागंज में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आई गर्भवती युवती को परीक्षा के दौरान हुआ प्रसव*
जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ। शुक्लागंज के कंचन नगर में महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज का मामला है।
उत्तर प्रदेश पुलिस का मानवीय कार्य📌*
*परीक्षार्थी गर्भवती महिला को पुलिस ने तत्परता से पुहंचाया अस्पताल, महिला ने दिया बच्ची को जन्म*
आज दिनांक 18.02.2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस 2023 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केन्द्र महर्षि दयानन्द इंटर कॉलेज में महिला परीक्षार्थी जो कि गर्भवती थी, को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके उपरान्त मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा कालेज प्रबन्धक के वाहन से तत्काल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में भर्ती कराया गया। जहां महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। पुलिसकर्मयों एवं मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ द्वारा महिला को अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दी गई। महिला ने अपना आरक्षी भर्ती 2023 का पेपर भी पूर्ण कर लिया था।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें