उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
उन्नाव जिले में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर शव रखकर हंगामा किया।
मृतक की पहचान झब्बाखेड़ा तारगांव निवासी रामू (32 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। रामू एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत था। बताया गया कि रविवार शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान जाफर खेड़ा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद उसे तत्काल कानपुर नगर स्थित उत्तम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रामू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने शव को एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री गेट पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मृतक की मौत से परिवार का आर्थिक सहारा छिन गया है।
सूचना मिलने पर थाना दही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता कराई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है और मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

More Stories
लखनऊ19मई26*गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही खिल उठे बच्चों के चेहरे, बैग हवा में उछालकर जताई खुशी
लखनऊ19मई26*नगराम में चोरों का आतंक: एक ही रात में दो घरों से लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत…..
लखनऊ19मई26*चेंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, दो दिन का कार्य बहिष्कार…….