उन्नाव10अक्टूबर25*शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से शारीरिक शोषण, धमकी देने पर FIR दर्ज*
हसनगंज (उन्नाव), 10 अक्टूबर 2025* जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी, लेकिन पति से विवाद के चलते तलाक हो गया। तीन बच्चों के साथ वह अब अपनी मां के साथ अलग रहती है। कुछ समय बाद उसकी मुलाकात मोहान निवासी प्रिंस पुत्र शिवपाल से हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।प्रिंस ने महिला से शादी का वादा किया और इसी झांसे में उसे कई बार होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि युवक के पास उसके फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह शादी से मुकर गया।पीड़िता ने यह भी दावा किया कि युवक ने मंदिर में उसकी मांग भरकर और माला पहनाकर विवाह भी किया था, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।मामले में पीड़िता ने हसनगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
➡️ उन्नाव
*अवैध पटाखों का भंडाफोड़ पुलिस ने मारा छापा*
*कानपुर में हुए पटाखा विस्फोट हादसे के बाद उन्नाव पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में बीघापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया ।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए