श्री राम लीला कमेटी (रजिस्टर्ड) उन्नाव।
उन्नाव 5 अप्रैल 26*रामलीला मैदान में *रामोत्सव* का आयोजन किया गया।
उन्नाव, 04 अप्रैल 2026। श्री रामलीला कमेटी (रजिस्टर्ड) उन्नाव द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामलीला मैदान में *रामोत्सव* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष संजय राठी, उनकी धर्मपत्नी ममता राठी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पूजन एवं हवन कर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित विनय तिवारी की उपस्थिति में गंगा आरती एवं हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। बारिश के कारण मौसम खराब हो जाने पर सुंदरकांड का पाठ स्थगित कर दिया गया।
संस्था के महामंत्री प्रेम कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि सुंदरकांड का स्थगित पाठ शीघ्र आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश अवस्थी ने सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया एवं अनुरोध किया कि प्रसादी की व्यवस्था है, कोई भी श्रद्धालु बिना प्रसादी ग्रहण किये बिना न जाए।
कार्यक्रम में विमल द्विवेदी, ओ पी तिवारी, उमानिवास बाजपेई, मनीष सिंह सेंगर, प्रभात सिन्हा, विशाल सिंह, मुन्ना सिंह अवधूत,हरिओम सिंह, विनोद शर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, मोती लाल गुप्ता, कौशल किशोर यादव, प्रेम मिश्रा,इंदु प्रकाश अवस्थी, एस पी गुप्ता, रितेश जायसवाल, राजा गुप्ता, महेश गुप्ता, जगदीश माहेश्वरी, अजय श्रीवास्तव, सोमनाथ तिवारी, कीर्ति गुप्ता, स्वर्णलता, दिव्या , श्वेता, आरती यादव आदि उपस्थित थी।
प्रेम कुमार सिंह
महामंत्री
श्री रामलीला कमेटी, उन्नाव।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।