कानपुर (उत्तर प्रदेश)5 अप्रैल 26*अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का बिठूर पुलिस ने किया पर्दाफाश..!*
*✍️कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन डीसीपी एस एम क़ासिम आबिदी के सख्त रवैया के चलते बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज का क्षेत्र में लगातार अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा शातिर चोरों का गिरोह चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार!*
*✍️चोर गिरोह के शातिर आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक चेसिस, दो नंबर प्लेट, एक मोबाइल फोन और चोरी के माल की बिक्री के 4700 रुपये बरामद*
*✍️पुलिस के अनुसार गुप्त सूत्रो की सूचना पर मंधना क्षेत्र में घेराबंदी कर अमित सोनी उर्फ बाला (35), सुनील सोनी उर्फ सोनू (30) और सूरज कमल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें खोलकर स्क्रैप के रूप में बेच देता था।*
*✍️मुख्य आरोपी अमित सोनी पहले भी कई वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। गिरोह में सुनील सोनी कबाड़ का काम करता था, जबकि सूरज कमल बाइक मैकेनिक होने के कारण पार्ट्स अलग करने में मदद करता था।*
*✍️पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। वहीं, क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।*
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये