September 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल

उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल

उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल

उन्नाव। उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता से पूर्व शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिभागी खिलाड़ियों का बॉडी वेट (वजन) कराया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों के वजन की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कराई गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शनिवार, 19 सितंबर से जिला चैंपियनशिप का औपचारिक आगाज होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग में अपनी ताकत, तकनीक और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में पावरलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

एसोसिएशन की ओर से सभी खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं दर्शकों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल

उन्नाव। उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को प्रतिभागी खिलाड़ियों का बॉडी वेट (वजन) कराया गया।

खिलाड़ियों की वेटिंग प्रक्रिया दोपहर 03:00 बजे से शाम 08:09 बजे तक कराई गई, जिसमें विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की देखरेख में निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कराया गया।

अब शनिवार, 19 सितंबर 2026 से जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज होगा। प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राम जनम सिंह, प्रेसीडेंट शिवम सिंह, सचिव राहुल तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष अनित दमन दीक्षित व स्वामी दयाल सिंह, संयुक्त सचिवों प्रतीक त्रिपाठी, सुनैना सिंह व रागिनी अवस्थी आदि ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लेने की अपील की।

एसोसिएशन की ओर से खेलप्रेमियों एवं दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।