उदयपुर27मार्च*बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों को भी महत्व दे – डॉ. परमार
नयागांव,27 मार्च । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों को भी महत्व देना आवश्यक है ।
डाक्टर परमार आज पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत थाणा में स्थित आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा के आदर्शोत्सव में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें अब शहरों के बच्चों से सांस्कृतिक गतिविधियों में बराबरी करने लगे हैं, इससे हमें खुशी है ।
समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पन्नालाल परमार, प्रवक्ता गणेश मीणा, ललित जोशी, देवीसिंह गरासिया, रमण लाल भगोरा सरपंच मालीफला थे ।
इससे पूर्व संस्था प्रधान वह यशवंत पटेल ने अतिथियों का माला, साफा,शाल ओढ़ाकर कर स्वागत किया । मुख्य अतिथि डॉ परमार ने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया । समारोह में छात्र-छात्राओं को तिलक, माला पहनाकर विदाई दी । विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि डॉ दयाराम परमार का मोमेंटो दे कर अभिवादन एवं सम्मान किया गया ।
समारोह में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
समारोह में पंचायत समिति सदस्य ममता मीणा, पूर्व सरपंच गौतम लाल पटेल,नानसिंह गरासिया,बच्चुसिंह गरासिया,जयन्तिलाल पटेल, अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।
-_——-++—
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*