उदयपुर27अप्रैल*राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर उपखण्ड सेमारी में आयोजित
सेमारी,27अप्रेल । राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर उपखण्ड सेमारी की पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत भोरायी में विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।
विधायक परमार ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को पंचायतीराज विभाग से संबंध पुराने मकानों के 15 पट्टे,23 पेंशन पीपीओ पत्र,12 जोब कार्ड , छः जन्म , मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किते । यह जानकारी अतिरिक्त विकास रिपुशुदनसिंह ने दी । इसी प्रकार से राजस्व विभाग द्वारा 111 के नाम शुद्धीकरण,88 नामान्तकरण,o97 नकलें,पांच सीमा ज्ञान,389 जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किए गए । यह जानकारी तहसीलदार पीरुमल जीनगर ने दी । कृषि विभाग द्वारा दो किसानों को स्प्रे मशीनें, तीन मृदा कार्ड वितरण किए गए । शिविर में डॉ दयाराम ने जनता से रूबरू होकर समस्याएं भी सुनी तथा मौके पर ही समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए । शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी सेमारी सुभाष चन्द्र हेमानी की । विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य विजयराम कलासुआ,कुरीलाल मीणा , उप प्रधान लाल सिंह मीणा थे ।
शिविर में राधा देवी मीणा स्थानीय सरपंच ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, राकेश मीणा, उप सरपंच गजेन्द्र कुमार मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल, अमरसिंह, ऊंकार लाल रेबारी वार्ड पंच सहित 22 विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;