उदयपुर24अक्टूबर*विधान सभा वल्लभनगर के उप चुनाव काँग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताने की अपील की
विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री,उदयपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र वल्लभनगर उप चुनाव के काँग्रेस स्टार प्रचारक,कुराबड पंचायत समिति क्षेत्र के चुनाव प्रभारी माननीय डाँ दयाराम परमार ने कल शनिवार काे कुराबड क्षेत्र के जगत,खेडी डागल फला,वली भागल,बेमला में सघन दाैरा कर मतदाताओं से जन सम्पर्क ,बैठकाें का आयाेजन कर विधान सभा वल्लभनगर के उप चुनाव काँग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताने का मतदाताओं से निवेदन किया ।उन्हाेने कहा कि काँग्रेस 36 काैम की पार्टी है,विशेष कर गरीब,पिछडे,असहाय तथा अनुसूचित जाति,जन जाति के हितेषी,उनका विकास तथा जीवन स्तर ऊँचा उठाने का कार्य करती है । काँग्रेस ने देश काे आजाद करा कर गुलामी से मुक्त कराया । भाजपा का इसमें काेई याेगदान नहीं है । भाजपा ने झूठ बाेल कर सत्ता हासिल की है ।यह गरीब लाेगाें का विकास नहीं चाहती ।आज देश में बेराेजगारी,महांगाई बढी है,यह केन्द्र की भाजपा सरकार की देन है । राज्य में काँग्रेस की सरकार है,आपके क्षेत्र का विकास राज्य सरकार करायेगी । डाँ परमार ने मतदाताओं से आग्रह किया कि आपके क्षेत्र के विकास के कार्य करवाने के लिए काँग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती प्रीति कुँवर काे अपना वाेट देकर विजयी बनाकर विधान सभा में भेजे ।
इस अवसर पर ब्लाँक काँग्रेस अध्यक्ष डाँ कमलेन्द्र सिंह,पंचायत समिति सदस्य श्री नवलसिंह,श्री वीरेन्द्र बैष्णव,कुबेरसिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य खेमराज मीणा,जगत सरपंच बाबरु मीणा,पेमाराम,प्रताप मीणा,किशाेरसिंह राजपूत,देवीसिंह,माेतीलाल, जगदीश,लक्ष्मणसिंह,अमरसिंह, नाथूसिंह राठाेड,भारतसिंह,गाैतमलाल,रमेश, खेरवाडा से ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,संगठन महासचिव अब्दुल रज्जाक मकरानी,महासचिव पंडित माेहनलाल औदिच्य कारछा उपसि्थत थे ।

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम