खेरवाड़ा को मिली सुविधा युक्त
एम्बुलेंस
खेरवाड़ा, 6 जनवरी । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार की अनुशंसा पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरवाड़ा को एक एडवांस लाईफ स्पोर्ट एम्बुलेंस मिली ।
डाक्टर परमार ने आज प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत सकलाल में राज्य सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य खेरवाड़ा को उपलब्ध कराई गई एडवांस लाईफ स्पोर्ट एम्बुलेंस को हरि झण्डी दिखा कर रवाना किया ।
डाक्टर परमार ने कहा कि खेरवाड़ा क्षेत्र की जनता के लिए आवश्यक सुविधा युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। तात्कालिक सेवा आम आदमी को मिलेगी ।
ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण मीणा ने बताया कि इस एम्बुलेंस में लाईफ स्पोर्ट सिस्टम, आक्सीजन सेलेण्डर,ईसीजी,काडीयक मोनीटर,बीपी आपरेटर, ओटोमेटिक पल्स मशीन,पार्टेबल फ्रीज,इन्क्युजन पम्प,सक्सन मशीन,सिरिज पम्प,इन्टीबेयुशल कीट लगे हुए हैं ।
इस अवसर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, विकास अधिकारी आरती गुप्ता, तहसीलदार शिवराम पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के उपाध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार, प्रवक्ता गणेश मीणा महासचिव मोहनलाल औदिच्य, तहसीलदार शिवराम पटेल, सरपंच लिम्बाराम गरासिया,मीरा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबुलाल, रमेश अहारी उपस्थित थे ।

More Stories
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 30 अगस्त 26*कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी*