उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ: बिल्डर ऋषि अरोड़ा और विकास त्रिपाठी पर मेहरबानी का आरोप लगा है। श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग करने का मामला सामने आया है। अंसल कंपनी के सहयोगी ऋषि अरोड़ा और विकास त्रिपाठी पर सरोजनीनगर तहसील के अफसरों के संरक्षण का आरोप है। श्मशान की 10 बीघा जमीन पर बाउंड्री कराई गई और निवेशकों से पैसा लेकर श्मशान घाट बेचने का आरोप लगाया गया है। मामला मुजफ्फर नगर घुसवल का है।
➡लखनऊ: बहुओं ने बुजुर्ग सास गीता त्रिपाठी को घर से निकाल दिया। अपने ही घर से बेघर हुईं गीता त्रिपाठी की गोमती नगर पुलिस ने FIR नहीं लिखी थी। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पति और दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। आरोप है कि बहुओं ने सास की संपत्ति पर कब्जा कर लिया और बुजुर्ग महिला को पुलिस महीनों तक दौड़ाती रही।
➡लखनऊ: MLA नीरज बोरा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर जानकीपुरम स्टेशन किए जाने की मांग की है।
➡गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम ने भारत समाचार से खास बातचीत में बताया कि 160 किमी कांवड़ रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रूट पर 6000 से ज्यादा लाइट्स और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। 290 से अधिक कांवड़ शिविरों को अनुमति दी गई है। फूड सेफ्टी विभाग भोजन की गुणवत्ता की जांच करेगा। QR कोड और फूड लाइसेंस की जांच होगी। दूधेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर है। यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित कराना प्राथमिकता है- DM।
➡सहारनपुर: 24 घंटे में 9.30 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शातिर नकबजन बिलाल को गिरफ्तार किया है। चोरी के 6.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चोरी के पैसों से खरीदी गई बाइक और मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था। गंगोह पुलिस ने चोरी का खुलासा किया।
➡सहारनपुर: दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। शादी और नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी की इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। मामला थाना गंगोह क्षेत्र का है।
➡बहराइच: झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। खेत देखने गए किसान को तेंदुए ने घायल कर दिया। तेंदुए ने किसान की दोनों बाजुओं को नोच लिया। किसान को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मोतीपुर CHC में इलाज चल रहा है। मामला मोतीपुर इलाके के परवानी गांव का है।
➡देहरादून: आय से अधिक संपत्ति मामले में मंत्री गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस जारी हुआ है। 3 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं। देहरादून विशेष अदालत और विजिलेंस कोर्ट ने समन जारी किया है।
➡प्रयागराज: यूपी STF ने ITI नैनी में साल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले 5 सॉल्वरों को गिरफ्तार किया गया है। ITI प्रिंसिपल समेत 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। प्रभारी कार्यदेशक और 4 अनुदेशक भी गिरफ्तार हुए हैं। 4 हजार रुपये लेकर साल्वर बैठाए जाते थे। आरोपियों से 5.10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मामला नैनी थाना क्षेत्र का है।
➡अयोध्या: सावन के पहले दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं। लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पहले सावन सोमवार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों, घाटों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनात है।
➡मैनपुरी: भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने प्रदर्शन किया। 6 सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने DM कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिले की मूल समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया।
➡सुल्तानपुर: प्रधान प्रतिनिधि सुमंत यादव पर हमला हुआ है। खड़ंजा निर्माण करा रहे सुमंत पर हमला किया गया। प्रधान प्रतिनिधि निर्माण स्थल पर धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मांग पर निर्माण कराया जा रहा था। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है।
➡मैनपुरी: दहेज के लिए विवाहिता और उसकी मां के साथ मारपीट की गई। दबंगों की मारपीट में दोनों गंभीर घायल हो गईं। पीड़िता पिंकी देवी और पुत्री श्वेता पर हमला किया गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। किशनी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पर 2 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। घटना थाना किशनी क्षेत्र के डंडेमहार समान की है।
➡रायबरेली: सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कंगना रनौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कंगना को नारी होने पर शर्म आनी चाहिए। जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर नाराजगी जताई। वह शोक सभा में शामिल होने रायबरेली पहुंची थीं।
➡लखनऊ: समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। 1090 चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे। विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरा गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर हिरासत में लिया और ईको गार्ड भेजा जा रहा है। छात्र सभा ने कहा कि फीस बढ़ाने का कोई तय मानक नहीं है। विरोध करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार पूरी तरह विफल है और सरकार में गुंडे-माफिया हावी हैं।
➡जालौन: किसानों की समस्याओं को लेकर शिवसेना ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। मूंग खरीद केंद्र खोले जाने की मांग उठाई गई। केंद्र नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। सिटी मजिस्ट्रेट को DM के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
➡संभल: सपा प्रमुख अखिलेश यादव संभल पहुंचे। वह लखनऊ से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बहजोई पहुंचे। सहसवान विधायक के पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं। मामला मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई का है।
➡जालौन: हाईप्रोफाइल अपहरण-मर्डर मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। किसान का अपहरण कर हत्या की गई थी। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। दबिश के दौरान 2 दारोगा और 2 सिपाहियों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। एसपी ने मामले का खुलासा किया।
➡बाराबंकी: CNG पंप पर ओला चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। दारोगा पर दीपचंद प्रसाद को पीटने का आरोप है। पहले CNG भरवाने की बात को लेकर विवाद हुआ। कार से डंडा निकालकर पीटने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना पंप पर लगे CCTV में कैद हुई है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
➡दिल्ली: PM मोदी ने अरुणाचल और नागालैंड के सांसदों के साथ बैठक की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। राहत और पुनर्वास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रभावित लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।
➡आजमगढ़: लाल बिहारी मृतक ने जीवित मृतक दिवस मनाया। सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के 50 साल पूरे होने पर आयोजन किया गया। अंबेडकर पार्क में मृतक संघ ने कार्यक्रम किया। 22 साल लंबी कानूनी लड़ाई को याद किया गया। 1994 में कोर्ट के आदेश से उन्हें फिर जीवित घोषित किया गया था। संपत्ति हड़पने के लिए मृत घोषित करने का आरोप लगाया गया।
➡दिल्ली: राज्यसभा में जोरदार हंगामा और नारेबाजी हुई। खरगे जी ने जो कहा वह तथ्यों से परे है- नड्डा। उन्होंने कहा कि जो कहा उसको प्रमाणित करें। मनुस्मृति की मूल प्रतियां दिखाने की मांग की। नड्डा ने कहा कि खरगे के बयान से अशांति पैदा होगी। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटेगा।
➡गोरखपुर: बच्ची हत्याकांड के आरोपी सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर और नर्सों का गुस्सा फूट पड़ा। मेडिकल कराने लाई पुलिस के सामने कर्मचारियों ने आरोपी को पीटा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपी को बचाया। आरोपी सिपाही अभिषेक यादव पर बच्ची को अस्पताल से किडनैप कर हत्या करने का आरोप है। बच्ची का शव नदी में फेंका गया था।
➡रायबरेली: फल खरीदने को लेकर दो युवकों में मारपीट हुई। कहासुनी के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
➡सितारगंज: राजस्व कर्मियों का आंदोलन 20 घंटे बाद समाप्त हो गया। विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में कर्मचारी धरने पर थे। उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। मुख्य गेट खोल दिया गया और विजिलेंस टीम वापस लौट गई। मामला सितारगंज तहसील का है।
————————————————————————————
[30/07, 16:22] +91 87380 48060: लखनऊ
ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे PAC और NDRF के 31 जवान
एक माह की इंडोर ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जवान ट्रैफिक पुलिस को सौंपे गए
शहर के प्रमुख चौराहों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए होगी तैनाती
ट्रैफिक पुलिस में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए उठाया गया कदम
32वीं, 35वीं PAC और NDRF के जवानों का किया गया चयन
ट्रैफिक पुलिस लाइंस में यातायात नियमों की विशेष ट्रेनिंग दी गई

More Stories
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन
कानपुर नगर30जुलाई26*नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन*
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।