उज्जैन31मई2024*शराब ठेकेदार घोटू जायसवाल के मकान पर चला बुलडोजर*पूर्व शराब ठेकेदार के मकान का अवैध निर्माण गिराया*
उज्जैन। अवैध शराब परिवहन मामले में फरार चल रहे शराब ठेकेदार विवेक उर्फ घोटू जायसवाल के बिरला हास्पिटल रोड महाश्वेता नगर स्थित मकान का अवैध हिस्सा गुरुवार दोपहर नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। नगर निगम ने ठेकेदार के अन्य स्थान को भी चिन्हित किया है।
लंबे समय से शराब ठेकेदार रहे विवेक उर्फ घोटू जायसवाल पर धार पुलिस ने फरवरी माह में अवैध शराब परिवहन का मामला दर्ज किया था। ट्रक में भरी शराब उज्जैन से आदिवासी क्षेत्र में परिवहन करते हुए पकडी गई थी। इसके बाद से धार पुलिस ठेकेदार की तलाश में लगातार उज्जैन पहुंचकर उसके ठिकानों पर दबिश देती रही है। यह मामला प्रदेश स्तर तक पहुंचा था इसके बाद प्रशासन और नगर निगम ने ठेकेदार घोटू जायसवाल के अवैध निर्माण और कामों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया था। धार पुलिस ने फरार ठेकेदार पर ईनाम भी घोषित किया है।
गुरुवार दोपहर संयुक्त दल के अधिकारियों के साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने ठेकेदार जायसवाल के महाश्वेता नगर स्थित मकान पर अवैध निर्माण तोडने की कार्रवाई को अंजाम दिया। जेसीबी मशीन के उपयोग से निर्माण का अवैध हिस्सा तोड दिया गया। इससे पहले नगर निगम की टीम शराब ठेकेदार के फ्रीगंज स्थित व्यवसायिक परिसर के ऊपरी हिस्से पर बने अवैध निर्माण को भी तोड़ने की कार्रवाई कर चुकी है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि एमओएस से अतिरिक्त निर्माण एवं आपराधिक प्रकरण होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

More Stories
नई दिल्ली20मई26*कलबुर्गी में होगा राष्ट्रीय किसान सेमिनार, MSP और ग्राम स्वराज पर मंथन
कानपुर नगर20मई26*लखनऊ से कानपुर तक विधायक की नंगे पैर, बनियाईंन और पैजामे में लगी दौड़,,
कानपुर नगर20*शहर का भ्रष्ट भू आधिपत्य विभाग और केडीए विभाग की तानाशाही के चलते गरीब पीड़ित किसान की गई जान*