इलाहाबाद30मई26*न्यूज रिपोर्टर्स क्लब (प्रेस क्लब) में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया।
इलाहाबाद*हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर न्यूज रिपोर्टर्स सभागार में गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर पत्रकारों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के सचिव मुनेंद्र बाजपेयी ने संचालन करते हुए गणेश शंकर विद्यार्थी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एआई के इस दौर में हिंदी पत्रकारिता पर आए संकट और चुनौतियों को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किये। हिंदी पत्रकारिता के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में कई अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के संयुक्त सचिव अनंत राम कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार रतिभान त्रिपाठी, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद मोईन, धीरेंद्र द्विवेदी,डॉ कंचन सिंह, राम बहादुर पाल, छत्रपति शिवाजी, शोएब रिज़वी, मनीष कुमार वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, दीपक गंभीर, सौरभ मिश्रा, आरिफ भाई बोलती थी विनय रघुवंशी, मोहन वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, मुलायम सिंह बिसेन, विमलेश मिश्रा, पंकज चौधरी,इमरान लईक और डॉ सर्वेश दुबे मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।