इटावा30सितम्बर*धूमधाम से मना इटावा के प्रथम नागरिक अंशुल यादव का जन्मदिन
इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के जन्मदिन पर जगह जगह काटे गए केक
34 किलो का केक काटकर, अस्पतालों में फल वितरित, रक्त दान करके, गरीब महिलाओं को साड़ियां बांट कर, भंडारा आयोजित कर, जिले भर में मनाया गया जन्मदिन
सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। इटावा जनपद के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया वही गरीब महिलाओं को साड़ियां बांटी गयी। अस्पतालों में फल वितरित किए गए। और जगह-जगह भंडारे आयोजित कर सैकड़ों जगह कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
सैफई में मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने केक काटकर के अपने भतीजे अंशुल यादव की लंबी उम्र की कामना की।
मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, लालजी दुबे, अंकित यादव बीटू, ने सैफई में केक काटकर जिला पंचायत अध्यक्ष के लंबी उम्र की कामना की । इसके अलावा अस्पताल में युवा सपा नेता सुरजीत यादव के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान किया । वही कार्यकर्ताओं द्वारा भंडारा आयोजित करके व गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित कर अस्पताल में फल वितरित करके जन्मदिन मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के भाई आर्यन यादव व कार्तिकेय यादव ने 34 किलो का केक काटकर अंशुल यादव के जन्मदिन को यादगार बनाया और बधाई दी। इटावा, सैफई, बसरेहर, महेवा, उसराहार, जसवंतनगर, चकरनगर, बकेवर, लखना, बकेवर, बढ़पुरा सहित क्षेत्रों में सैकड़ों जगह अंशुल यादव का केक काटकर बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। लखना में सपा नेता अनिल दोहरे ने स्कूली बच्चों के बीच केक काटकर अंशुल यादव का जन्मदिन मना कर बधाई दी।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें