इटावा28मार्च*अवंकार ब्रॉडकास्ट मीडिया प्रा० लि० मुम्बई द्वारा कलाकारों को किया गया सम्मानित
फिल्म निर्माता, अभिनेता, अभिनेत्री, मॉडल, इंस्टाग्राम स्टार, डांसर को दिया गया स्टार सम्मान
इटावा। सैफई में अवंकार ब्रॉडकास्ट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई द्वारा टेली फिल्म अभिनेता, अभिनेत्री, मॉडल, डांसर, इंस्टाग्राम स्टारों का सम्मान समारोह आयोजित करके उन्हे स्टार सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
अवंकार ब्रॉडकास्ट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के द्वारा फिल्म निर्माता, अभिनेता, अभिनेत्री, मॉडल, इंस्टाग्राम स्टार, को सम्मान पत्र देकर सैफई ब्लॉक सभागार के विशाल कार्यक्रम में उन्हें स्टार सम्मान देकर सम्मानित किया गया। फिल्म निर्माता संजय शुक्ला (मुंबई) ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। कलाकारों को पगड़ी पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 200 से अधिक सामाजिक जीवन से जुड़ी टेलीफिल्म का निर्माण कर चुके देश के प्रसिद्ध कॉमेडियन, अभिनेता भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी व फिल्म अभिनेत्री वंदना गोस्वामी व अपने डांस व अभिनय के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर धूम मचाने वाली फिरोजाबाद की हिना भारती इंस्टाग्राम स्टार, व देश भर में प्रसिद्ध इंस्टाग्राम स्टार संजना यदुवंशी, फर्रुखाबाद की मॉडल दिशा गंगवार, लखनऊ की प्रसिद्ध मॉडल चित्रा श्रीवास्तव, टिक टॉक से फेमस हुई इंस्टाग्राम स्टार लकी कुशवाहा औरैया, इंस्टाग्राम स्टार वैभव कुशवाहा कानपुर, टेली फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा यादव ,फिरोजाबाद के मशहूर डांसर मिथुन माहौर, आदि कलाकारों को अवंकार ब्रॉडकास्ट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फिल्म निर्माता संजय शुक्ला ने कहा अवंकार ब्रॉडकास्ट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जो सम्मान समारोह किया गया है यह लोक कला और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रयासरत कलाकारों के सम्मान में इस समारोह का आयोजन किया गया है। भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी ने 200 से अधिक टेली फिल्में बनाकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। जो त्यौहार, परंपरा, पुराने रीति रिवाज, नई पीढ़ी भूलती जा रही है। बाबू गप्पी उस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं इसके अलावा लखनऊ की प्रसिद्ध मॉडल चित्रा श्रीवास्तव, हिना भारती इंस्टाग्राम स्टार फ़िरोजावाद, संजना यदुवंशी इंस्टाग्राम स्टार इटावा, फर्रुखाबाद की प्रसिद्ध मॉडल दिशा गंगवार, टिक टॉक से फेमस हुई इंस्टाग्राम स्टार लकी कुशवाहा, बैभव कुशवाह कानपुर देहात, टेलीफिल्म अभिनेत्री आकांक्षा यादव इटावा, फिरोजाबाद के मशहूर डांसर मिथुन माहौर, को सम्मानित करते हुए मेरी शुभकामना है कि यह लोग उच्च शिखर पर जाकर अपने गांव जिले का नाम रोशन करें।
संजय शुक्ला ने बताया कि अवंकार ग्रुप द्वारा समय-समय पर कलाकारों का सम्मान किया जाता है और आगे भी कलाकारों को स्टार सम्मान से नवाजा जाता रहेगा।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*