इटावा07अप्रैल*परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की बैठक 10 अप्रैल को इकदिल में होगी*
इकदिल (इटावा) परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक 10 अप्रैल दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में होगी । उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि बैठक में समिति के संरक्षक मण्डल के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी व जिला, नगर के समस्त पदाधिकारी भाग लेगे । बैठक में संगठन की मजबूती एवं आगामी 3 मई को परशुराम जयंती मनाए जाने की रूपरेखा तय की जाएगी । प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से 10 अप्रैल को इकदिल में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है ।

More Stories
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *ब्रजेश नगर में उमड़ा जनसैलाब: DM, मेयर और MLA ने किया सहयोग शिविर का आगाज*