आगरा29जून*आगरा प्रशासन पाल रहा है भूमाफिया दोषी अफसरों को पालन पोषण के लिए मांगी भीख
आगरा। जोंस मिल जमीन घोटाले में भू माफियाओं और दोषी अफसरों के लिए आम आदमी पार्टी ने मांगी भीख। जिला मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना।
जोंस मिल जमीन घोटाले में जिला प्रशासन अभी तक भू माफियाओं और इस घोटाले में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। इसका मतलब है कि जिला प्रशासन भू माफियाओं और दोषी अधिकारियों को पाल रहा है। भू माफियाओं और दोषी अधिकारियों के लालन-पालन और भरण पोषण में पैसे की भी जरूरत होती है। इसीलिए जिला प्रशासन की मदद के लिए आज धरना प्रदर्शन पर भीख मांगी जा रही है। भू माफियाओं और दोषी अधिकारियों के लिए भीख का कटोरा रखा गया है और जो भी भीख इसमें आएगी वह प्रशासन को सौंप दी जाएगी। यह कहना है आप नेता कपिल बाजपेई का।
जोंस मिल जमीन घोटाले प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भू माफियाओं और इसमें शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर धरना देकर अपनी इस आवाज को बुलंद कर रही है। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। जिससे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सब कुछ साफ है लेकिन पुलिस प्रशासन और भूमाफिया आपस में ताना-बाना बुनकर इस कार्यवाही को नहीं होने दे रहे हैं।
आप नेता कपिल वाजपेई का कहना है कि जोंस मिल जमीन घोटाला प्रकरण काफी बड़ा है। भू माफियाओं और तत्कालीन अधिकारियों ने सांठगांठ कर 128 बीघा जमीन भू माफियाओं को सौप दी है। जब इसकी जांच हुई तो सभी लोग भूमाफिया भी घोषित हो गए लेकिन अभी तक जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है

More Stories
भागलपुर २९मयी २६ * विक्रमशिला सेतु पर निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 7 जून से पूर्व आवागमन प्रारंभ कराने के लक्ष्य के साथ युद्धस्तर पर चल रहा कार्य
भागलपुर 29मई 26* अपराधकर्मियों को 02 देशी कट्टा, तथा 100 जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सुल्तानपुर २९ मई २६ * मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0′ (द्वितीय चरण) के तहत चलाया गया सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान , जिसमें महिलाओं व छात्राओं को किया जायेगा जागरू