आगरा28दिसम्बर*कैश कलेक्शन कंपनी का कर्मचारी 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
कर्मचारी को यह कैश बैंक में जमा करना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों से कैश लेने के बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप है। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा में कैश कलेक्शन करने वाली ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। रुपये उसे बैंक में जमा करने थे। उसने सुरक्षाकर्मियों से कैश से भरा बक्सा लिया। इससे रुपये निकालने के बाद बैग में रखकर फरार हो गया। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप है। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी बाइक पर जाता नजर आया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
More Stories
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी
महोबा 20 अक्टूबर 26*एसडीएम व सीओ ने मूर्ति विजर्सन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*11 माह की बेटी व मां की दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत*