आगरा02जून24*‼️सिर्फ़ 7 माह में ही हो गया लव मैरिज का दुःखद अंत..
आगरा से नदीम अब्बास की रिपोर्ट यूपीआजतक
दरिंदा बन गया शौहर, जिन्दा ही जला दिया बीवी को..अब पुलिस ने दर्ज की FIR
UP के आगरा में 7 माह पहले प्रेम विवाह करके घर बसाने वाली मुस्कान को उसके शौहर अमन ने जिन्दा जलाकर मार डाला। आरोप है की कमरे में युवती को बंद करके अमन ने आग लगा दी। जिससे 23 साल की मुस्कान की मौत हो गई।
क्या रही वजह..
मुस्कान के बैंक खाते में अलीगढ से कुछ नकदी आई थी। अमन को शक था की मुस्कान किसी और लड़के से भी बात करती है.. उसी ने यह पैसा भेजा है। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और यह वारदात हो गई

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*