अलवर24दिसम्बर23*राठ इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया |
अलवर से ब्रजेश पाठक के साथ अमन लोहिया की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
प्री – प्राइमरी एवं प्राइमरी के बच्चे सेंटा क्लास के वेश भूषा में आये | बच्चों ने प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित मनमोहक नाटक प्रस्तुत किये । सेंटा क्लाज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को टॉफी व अन्य उपहार भेंट किये। विद्यालय प्रांगण में विशाल क्रिसमस ट्री और आकर्षक झांकिया सजाई गई । चेयरमैन बलवान सिंह यादव ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे बाते की और उनका उत्साह बढ़ाया । अकादमिक डीन दीपिका खत्री ने प्रभू यीशू के जीवन पर कई रोचक प्रसंगों की जानकारी बच्चों को दी। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप सैनी ने कहा कि प्रभू यीशू ने जीवन पर्यंत मानवता की शिक्षा दी। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे प्रभू से हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल निशा यादव और विद्यालय के अन्य अध्यापकगण मजूद थे |

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *युवाओं से ही बनेगा मजबूत लोकतंत्र : पूर्णिया पहुंचे IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब*
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*