अयोध्या१० दिसंबर २५* को लेकर उपजिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षा में रुदौली तहसील में चल रहे SIR को लेकर पॉलिटिकल पार्टीज की बहुत ही अहम बैठक सम्पन्न हुई।
इस मौके पर सभी दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।बीएसपी के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता गया शंकर कश्यप,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य इरफान खान,कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव,बीजेप
SIR को लेकर उपजिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
भेलसर(अयोध्या)उपजिलाधिकारी की अध्यक्षा में रुदौली तहसील में चल रहे SIR को लेकर पॉलिटिकल पार्टीज की बहुत ही अहम बैठक सम्पन्न हुई।
इस मौके पर सभी दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।बीएसपी के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता गया शंकर कश्यप,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य इरफान खान,कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव,बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेश यादव व अन्य लोग मौजूद रहें।
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी मतदाता सूची में छुटने नहीं पाएगा हम लोग 2003 की सूची से मिलान कर रहें और कोई यह भ्रम में न रहे कि उसका नाम कट जाएगा या छूट जाएगा। SIR में इन अफवाहों में कतई न पड़े सिर्फ उन्हीं लोगों का नाम हटेगा जो या मृतक हो चुके है या दो या तीन जगह के वोटर हैं तो वहां से हटा कर एक जगह ही कर दिया जाएगा। फिर वो दूसरी जगह वोटर नहीं रहेगा।कहा कि इससे एक साफ वोटर लिस्ट तैयार होगी। इसमें आप सभी के सहयोग की जरूरत है।जिन लड़कियों की शादी हो चुकी उनका नाम यहां से हट कर उनके ससुराल में जोड़ा जाएगा।2003 की लिस्ट का मिलान कर सबके नाम सही तरीके से जुड़ जाएंगे इसके लिए इलेक्शन कमीशन से नया डाटा भी मंगवाया गया और भेजा भी गया है ताकि सही मिलान हो और जो लोग नोटिस के चक्कर में परेशान है उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है।जिन लोगों का नाम या उनके वालिद या दादा दादी नाना नानी का नाम है और इसी देश और अपने क्षेत्र के वोटर रहें हैं उनका नाम एक दूसरे से जोड़ दिया जाएगा और उनको कोई नोटिस जारी नहीं होगी और कुछ दिन पहले जिनका गणना फॉर्म सी में चला गया है उनका नाम C कटेगरी से हटा कर A ग्रेड या B,ग्रेड में किया जा रहा है।आप अपने बीएलओ से भी मिल कर करवा सकते हैं और इसके लिए अधिकारी दिन रात अपने बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक भी कर रहे हैं आपके पास जो दस्तावेज मौजूद है काफी है आप अपनी विधानसभा के बरसों से निवासी है आपके लिए काफी है और जो लोग 2003 की लिस्ट में नाम न होने की वजह से घबरा रहे हैं उनको कतई घबराने की जरूरत नहीं आपके नाम का सही मिलान होगा और वे पूरी तरह इत्मीनान रक्खे और जो लोगों ने फार्म नहीं भरा या फार्म नहीं मिला उनका नाम बाद भी जोड़ा जाएगा उनके लिए 6 नबर फॉर्म की व्यस्था है जो नए तरीके से मादाता बन जाएंगे
अपना नाम ए और बी में जरूर देख लें और करवा लें ।
बताया कि 12 दस्तावेज बताए गए है यह तभी जरूरत पड़ेगी जब आपका कहीं पर नाम का मिलान नहीं हो रहा होगा।नगर पालिका से जन्म प्रमाण पत्र आसानी से नहीं बन पा रहे है तो परेशान न हो आप जनसेवा पर निवास या जाति प्रमाण पत्र आवेदन कर दें एक हफ्ते में मिल जाएगा। 2003 की सम्पूर्ण सूची इस लिए और भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है कि रूदौली कभी जिला बाराबंकी रहा कभी फैजाबाद रहा। इस वजह से भी तमाम दस्तावेज इधर से उधर भी हुए पर समय सीमा बढ़ जाने से आसानी हुई है सभी दस्तावेज देखें जा रहे है कहीं न कहीं आपका या आपके परिवार नाम जरूर होगा बस इधर उधर होने की वजह से भी यह दिक्कत हुई और 2022 में जो नया परिसीमन हुआ उसकी वजह से भी यह दिक्कत आई पर आप लोग को इसके लिए न तो घबराने की जरूरत है ना परेशान होने की जरूरत है पूरी तरह इत्मीनान रक्खे और आपके अधिकारी आपका पूरा ध्यान रख रहे है और कोई दिक्कत हो तो आप बता सकते हैं और हम लोगों से भी आप पूरा सहयोग ले सकते हैं रुदौली की सम्मानित जनता बहुत जागरूक और समझदार है जिसने पूरे एक महीने से भरपूर तरीके से SIR में अपना योगदान दिया।इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,