June 30, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या8जून25*संविधान बचाओ सम्मेलन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

अयोध्या8जून25*संविधान बचाओ सम्मेलन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

अब्दुल जब्बार

अयोध्या8जून25*संविधान बचाओ सम्मेलन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

15 जून को रानीमऊ में होगा सम्मेलन

संविधान की रक्षा के लिए जान लगा देंगे कांग्रेसी: दयानन्द शुक्ला

भेलसर(अयोध्या)आगामी 15 जून को रुदौली विधान सभा में संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।यह सम्मेलन ब्लाक मवई के रानीमऊ चौराहे के निकट स्थित निर्मल कुटिया में 11 बजे से शुरू होगा।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा संविधान बचाओ सम्मेलन के संयोजक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रुदौली विधान सभा के दर्जनों गांवों का भ्रमण किया।उन्होंने उमापुर ,हंसराजपुर,कसारी,शुजागंज, भेलसर आदि स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
श्री शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि आज भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संविधान को बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर रही है।दयानन्द शुक्ला ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की बात तो दूर है संविधान को छू नहीं सकती।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता देश के संविधान को बचाने के लिए लिए अपनी जान लगा देगा लेकिन संविधान को आंच नहीं आने दिया जायेगा।इससे पूर्व दयानन्द शुक्ला नेवरा पहुंच कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकील खां के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर दुख जताया।कांग्रेस नेता कोटवा पहुंच कर एक भंडारे में भी शामिल हुए। सांई धाम कृष्णा नगर चितई पुर पहुंच कर वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित सुशील कुमार त्रिवेदी रमरम का कुशल क्षेम लिया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला,प्रताप बहादुर सिंह,राम कृष्ण शुक्ला,राम आशीष तिवारी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अबू बकर खां,नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष रुदौली पति रखन रावत,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष नदीम खां,नितेश यादव,गौरव शुक्ला,प्रदीप यादव,शिवकुमार मौर्या,पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्य,मुबीन अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.