March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या7फरवरी26*संपूर्ण समाधान दिवस में 186 शिकायतें दर्ज, पांच निस्तारित

अयोध्या7फरवरी26*संपूर्ण समाधान दिवस में 186 शिकायतें दर्ज, पांच निस्तारित

अयोध्या7फरवरी26*संपूर्ण समाधान दिवस में 186 शिकायतें दर्ज, पांच निस्तारित

भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अध्यक्षता विधायक रामचंद्र यादव व मुख्य राजस्व अधिकारी ने संयुक्त रूप से की।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल दर्ज प्रार्थना पत्र 186 में से 5 शिकायतों का
मौके पर निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में नाजिम खान पुत्र मोहम्मद मुशीर निवासी ग्राम बनगाँवा ने शिकायती पत्र देकर कहा की गाटा संख्या 420 0.138 हेक्टेयर स्थित ग्राम कूढ़ा सादात परगना तहसील रुदौली जिला अयोध्या गांव सभा की सुरक्षित खलिहान के खाते की भूमि है न्यायालय तहसीलदार रुदौली द्वारा खलिहान की भूमि से रियाज पुत्र मसीहुद्दीन का अवैध कब्जा हटवाने हेतु 24/ 10/ 2025 को आदेश पारित किया गया था परंतु आज तक न्यायालय के आदेश का अनुपालन मौके पर नहीं किया गया। मौके पर विपक्षी का अवैध कब्जा बरक़रार है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे पूर्व दिनांक 6/ 12/ 2025 को शिकायती पत्र दिया गया था परंतु रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई समाप्त कर दी गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मौके से अवैध कब्जेदार का कब्जा हटाए जाने की मांग की है। इश्तियाक अहमद पुत्र हाजी रफीक अहमद निवासी मीर मऊ ने शिकायती पत्र दिया कि उसकी भूमि रुदौली इन्हौना मार्ग पर स्थित है परंतु विपक्षी मौके पर उसकी भूमि पर निर्माण कर कब्जा करने पर आमादा है शिकायतकर्ता ने तत्काल अवैध निर्माण रुकने की मांग की है।इबाद क़ाज़ी पुत्र हसीबुर रहमान निवासी ख्वाजा हाल ने शिकायती पत्र देकर कहा कि नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक बढ़ गई है खासकर मोहल्ला ख्वाजा हाल तिपाई पर कुत्ते आए दिन रागीरों, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर झपटा मारते हैं जिससे दुर्घटना व काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है विशेष कर सुबह शाम स्कूल जाने वाले बच्चों और नमाज व मंदिर जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आवारा कुत्तों के झुंड के कारण लोगों को चोटें भी आई जिससे भय का माहौल है।स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने तत्काल नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। हसीना खातून पत्नी हिदायत रसूल मोहल्ला मखदूमज़ादा ने राशन कार्ड में नाम शामिल करने की मांग की। इसके अलावा पुलिस, पैमाइश, पेंशन, अवैध कब्जा की शिकायत आई जिसे अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश के साथ संबंधित को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक रुदौली और मवई, खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव ,प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य, थानाध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।