अयोध्या6जून25*अयोध्या में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
लाठी-डंडे और सरिया से दबंगों ने तब तक पीटा जब तक दोनों की मौत नहीं हो गई। चीख-पुकार सुनकर छोटा बेटा और बहू पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात गुरुवार रात करीब 10.30 बजे खंडासा थाना क्षेत्र की है। यहां महुआ गांव में रहने वाले प्रेमनाथ गुरुवार रात तेरहवीं से घर लौट रहे थे। घर के बाहर ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बेटे की चीखने की आवाज सुनकर मां कुंता देवी भागती हुई बाहर आईं।
वह हाथ जोड़कर बेटे को छोड़ने की मिन्नतें करने लगीं। जब आरोपी नहीं माने तो बचाने के लिए वह बेटे के ऊपर लेट गईं। मां-बेटे को दबंग तब तक पीटते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

More Stories
वाराणसी घटना: गाजीपुर के मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा
मथुरा 21 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप