अयोध्या31अगस्त*राम लला का मन्दिर होगा सांस्कृतिक एकता का केंद्र बिंदु : कलराज मिश्र
फ़ोटो
अयोध्या। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा आज सुबह अयोध्या पहुंचकर मठ मंदिर में दर्शन पूजन किये। उन्होंने सबसे पहले सरयू नदी पर उतारी मां सरयू की भव्य आरती। इसके बाद हनुमानगढ़ी पर टेका माथा। तदुपरांत वे रामजन्मभूमि जाकर भगवान रामलला का दर्शन और पूजन।
इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री मिश्र ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद स्वर्ण युग के रूप में जाना जाएगा यह समय। भगवान रामलला का मंदिर सांस्कृतिक एकता का होगा केंद्र बिंदु। यह राष्ट्रीय एकता सामाजिक सद्भाव का होगा केंद्र बिंदु। अंतरराष्ट्रीय सहयोग के आधार पर चलने वाले सभी देशों के अंदर परस्पर सद्भाव बनेगा। राम मंदिर में लगने वाले पत्थर राजस्थान से आ रहे हैं। राजस्थान के पत्थरों से अयोध्या में राम मंदिर का हो रहा है निर्माण। यह निश्चित रूप से अच्छी बात। अयोध्या पहुंचने पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित भाजपा नेता निशेन्द्र मोहन मिश्र गुड्डू भईया ने राज्यपाल का बुके भेँटकर कर स्वागत सम्मान किये। राज्यपाल ने गुड्डू मिश्र से अयोध्या के बाबत और अन्य जानकारी हाशिल किये। इसके उपरांत वे अपने गंतव्य को रवाना हो गये।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*