अयोध्या30मार्च25*गायत्री का दर्द सुनने पाराखानी पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद, घटनाक्रम गायत्री से सुन डीएम को फोन पर दी जानकारी
अयोध्या: अनुसूचित जाति की गायत्री का बाल पकड़कर घसीटते ले जाने का प्रकरण लोकसभा में उठाने के बाद सांसद अवधेशप्रसाद मिल्कीपुर के पाराखानी के कुर्मी का पुरवा में जाकर उससे मिले। घटनाक्रम को उससे जानकारी की। शनिवार को सांसद दिल्ली से लौटे हैं। रविवार को सायं करीब पांच बजे महिला गायत्री से मिलने उसके घर पहुंचे। गायत्री ने उनको बताया कि एसडीएम व पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। सार्वजनिक भूमि पर निर्माण बताकर घर ढहा दिया। तहसील की टीम जेसीबी साथ लेकर आई थी। उस समय वह बच्चों के लिए खाना बना रही थी। विरोध करने पर बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे सड़क तक ले गए। बच्चों के रोने- चिल्लाने पर उसे छोड़ा। बताया कि पति हनुमान शहर में दिहाड़ी मजदूर है। गायत्री ने सांसद को सास व ससुर की घर के पास मिट्टी की बनी समाधि को भी सांसद को दिखाया। सांसद ने घटनाक्रम की जानकारी करने के बाद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को पूरा प्रकरण बताया। सांसद ने जिलाधिकारी को घर ढहाने के बाद परिवार खुले आसमान में पालीथीन तानकर रहने को मजबूर बताया। सांसद ने प्रभावित परिवार को मदद देते हुए हर संभव मदद के लिए भी आश्वस्त किया।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।