अयोध्या30अप्रैल25अंबेडकर के अपमान पर भाजपा में उबाल
अंबेडकर प्रतिमा के सामने हुआ जबरदस्त धरना,
अयोध्या। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ अखिलेश यादव की प्रतिमा को जोड़कर लगाए गए पोस्टर से पूरे प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया इसके विरोध में पूरे प्रदेश के हर जिलों में भाजपा के जनप्रतिनिधि जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम ने कलेक्ट्रेट मे अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना देकर जबरदस्त नारा लगाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को माफी मांगने की मांग की। अयोध्या जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के पोर्टिको के सामने स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष निर्वतमान सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रामचंद्र यादव मेयर गिरीश पति त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू महानगर पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे अवधेश पांडे बादल ओम प्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडे महानगर कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा डॉक्टर उपेंद्र मणि त्रिपाठी इंद्रभान सिंह आदि भारी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे। जबरदस्त नारेबाजी करते हुए उमडी भारी भीड ने ना राम बुलन्द किया।
गुस्से में है सारा देश माफी मांगो तुम अखिलेश का नारा बुलंद करके समाजवादी पार्टी के मुखिया के द्वारा अंबेडकर के अपमान पर आक्रोश व्यक्त किया और माफी मांगने की मांग दोहराई।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया