अयोध्या2मार्च24*समाजसेवी सुरेश यादव ने किया मांग पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या से लोकसभा का दिया जावे टिकट
फोटो, अयोध्या। समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर मांग किया है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या से लोकसभा का टिकट दिया जावे। उनके लड़ने से अयोध्या का और विकास होगा। अयोध्या की जनता उनके साथ है। उनके नेतृत्व में हमारा देश विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर का आधार शिला रखा, मंदिर का उद्घाटन किए। जिससे सभी व्यापारी के आय में कई गुना वृद्धि हुई है। उनके मार्गदर्शन में अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है। अयोध्या की जनता की मांग है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या से चुनाव लड़ाया जावे। उनके लड़ने से चुनाव जहा एक तरफा होगा। वही दूसरी ओर अयोध्या भी विकसित हो जायेगी। श्री यादव ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या और देश का गौरव बढ़ा है। उनके अयोध्या से चुनाव लडने से जनता और यहां के लोगो का तेजी से उत्थान और विकास होगा। उन्होंने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि उनको अयोध्या से इस बार अवसर अवश्य ही दिया जावे।

More Stories
सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।
लखनऊ7 जून2026*जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, उमेश पाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमले का आरोप
मथुरा 7 जून 26*गिर्राज परिक्रमा अंतर्गत कुंड में एक युवक की डूबने से मौत*