अब्दुल जब्बार
अयोध्या2मई24*मेधाबियो का हुआ सम्मान,सम्मान मिलने पर छात्र हुए उत्साहित
भेलसर(अयोध्या)हाई स्कूल इंटरमीडिएट के 93 मेधाबियो का सम्मान आदर्श इंटर कालेज रूदौली में किया गया।सम्मान समारोह में गरीबी के परिवेश में पले विद्यालय में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र रोहित कुमार को सम्मान मिलने पर छात्र उत्साहित रहे।रोहित कुमार 94 प्रतिशत,इंटर शगुन गुप्ता 92.8 प्रतिशत को प्रबंधक राम कैलाश मौर्य,समाज सेवी डा अशफाक,पूर्व सभासद अनिल मिश्र ने अंग वस्त्र देकर समनित किया।हाई स्कूल के 55 तथा इंटर के 38 छात्र छात्राओं को शील्ड प्रशस्त पत्र देकर विद्यालय के प्रबंधक राम कैलाश मौर्या,प्रधानाचार्य पंकज मौर्या ने सम्मानित किया।
प्रधानाध्यापक पंकज मौर्य ने बताया कि विद्यालय हाई स्कूल में 94 से 80 प्रतिशत तक के 55 छात्र छात्राएं तथा इंटर में 92 से 80 प्रतिशत तक के छात्रों को अंगवस्त्र,मेडल,प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रबंधक राम कैलाश मौर्य ने कहा कि प्रतिशत बहुत बड़ा महत्व नहीं रखता है बच्चों का ज्ञान सबसे बड़ा महत्व रखता है जो बच्चे कम अंक प्राप्त किये है वह भी अपने आप को कमजोर न समझे।इस मौके पर डॉक्टर अशफाक अहमद,संजय द्विवेदी,अनिल यादव समेत अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*