अब्दुल जब्बार
अयोध्या2फरवरी24*पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा पुलिस ने मुकदमे में समय पर न्यायलय मे हाजिर न होने वाले दो अभियुक्तों को अलग अलग गांव से गिरफ्तार कर न्यायलय में भेजा।
पटरंगा पुलिस शुक्रवार को अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी तभी उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज ने का0 सुनील पटेल के साथ अलग अलग गांव पहुंचकर न्यायालय मे चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने के कारण न्यायालय द्दारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट का पालन करते हुए वारंटी रिजवान पुत्र जाकिर अली निवासी पूरे बढ़ई मजरे खण्डपिपरा व शिव नरायन पुत्र अनन्तराम निवासी कटघरा मजरे जखौली थाना पटरंगा को गिरफ्तार कर लिया।उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि न्यायालय में चल रहे मुकदमे हाजिर न होने के कारण दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया गया है।

More Stories
मिर्ज़ापुर 20 मार्च 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 265 जोड़े हुए एक, बंधे परिणय सूत्र मे
बाँदा 20 मार्च 26*सपा महिला सभा ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध मे राष्ट्रपति को सम्बोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा
रोहतास 20 मार्च 26*चर्चित समाजसेवी शिव गांधी ने बेजुबान पंछी की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की*