May 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

 

ब्रेकिंग

अयोध्या

राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज। आज पूरे दिन सुबह से रात तक होंगे अलग-अलग आयोजन। राम दरबार का किया जाएगा विशेष श्रृंगार।सुबह 4 बजे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया अभिषेक। इस दौरान परिसर में कई संत और महंत रहे मौजूद। दोपहर में भगवान को लगाया जाएगा 56 भोग का प्रसाद। मंदिर परिसर जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से हुआ गुंजायमान। इस समय शंख, घंटे और घड़ियाल के स्वर मंदिर के चारों ओर पड़ रहे हैं सुनाई। भक्तिमय हुई पूरी रामनगरी।
[26/05, 16:31] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

राम पथ के नीचे बना सीवर लाइन में हुआ छेद,कई दिनों से सड़क दो जगह धंसी हुई है,किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा, सड़क और धंस सकती है,कोतवाली नगर के सिविल लाइन लक्ष्मी स्वीट हाउस के सामने राम पथ का मामला, धीरे-धीरे खुल रही भ्रष्टाचार की पोल.
[26/05, 16:31] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को दी एक और बड़ी सौगात। रामनगरी में स्क्रैप से सजेगी रामायण की गाथाएं। लव कुश पार्क देगा दिव्य और डिजिटल अनुभव। मऊशिवाला के पास नगर निगम बनाएगी लवकुश पार्क। 17.72 करोड़ की लागत का लवकुश पार्क बनेगा नया आकर्षण। *कचरे से कला* थीम पर किया जाएगा विकसित। स्क्रैप धातु व बेकार सामग्री से कथाओं को दिया जाएगा जीवंत रूप। पार्क में पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री का होगा इस्तेमाल और डिजाइन में पारंपरिक भारतीय संस्कृति को आधुनिक तकनीक के साथ जाएगा जोड़ा।पार्क में रामायण से कई ऐतिहासिक प्रसंग जैसे अश्वमेध यज्ञ, वनवास, राम सीता मिलन और लव कुश द्वारा अश्वमेध के घोड़े को रोकने की घटना और 3D इंस्टॉलेशन के जरिए जाएगी दरसाई। साउंड लाइट शो और इंटरएक्टिव मॉडल पर्यटकों को ऐसा अनुभव देंगे मानो वे स्वयं हो रामायण काल का हिस्सा। पार्क में वॉकवे, आकर्षक गार्डन बैठने की व्यवस्था, आधुनिक रोशनी और हाईटेक सुरक्षा सुविधा भी की जाएगी विकसित। पार्क में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष वर्कशॉप और शैक्षिक भ्रमण किए जाएंगे आयोजित। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी।