[26/07, 6:38 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सीएम योगी का अयोध्या दौरा निरस्त, मणि पर्वत मेले में भीड़ को लेकर कल का दौरा हुआ निरस्त, कल से शुरू हो रहा है प्राचीन मणि पर्वत का मेला।
[26/07, 6:38 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या।
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा कल, जनपद में 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित है परीक्षा, 19584 परीक्षार्थी पंजीकृत, परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की होगी तैनाती, रेलवे स्टेशन बस स्टेशन चौराहा पर भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर पुलिस बल की होगी तैनाती, 200 मीटर के परिधि में नहीं होगी कोई भी फोटोकॉपी की दुकान, 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी परीक्षा।
[26/07, 6:46 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
समाजवादी पार्टी का पीडीए महासम्मेलन संपन्न, सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में हुआ संपन्न। पीडीए महासम्मेलन के माध्यम से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दिखाई अपनी सियासी ताकत, पीडीए सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे अवधेश प्रसाद,
अवधेश प्रसाद का बयान, पीडीए महासम्मेलन व्यवस्था परिवर्तन का सम्मेलन, अयोध्या से दिया गया संदेश, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह होगी परास्त, अवधेश प्रसाद ने कहा यह राम की नगरी है, यहां पर मां सरयू बहती हैं, अयोध्यावासी ने उन्हें सांसद बनाया और अब 2027 की चुनाव में अयोध्यावासी प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे, भाजपा सरकार पर लगाया आरोप, कहा भाजपा सरकार बदलना चाहती है संविधान, समाजवादी पार्टी संविधान बदलने नहीं देगी, पीडीए महासम्मेलन में अवधेश प्रसाद के साथ पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व अन्य वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।
[26/07, 6:46 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन गुरु प्रसाद पहुंचे अयोध्या। विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक करने अयोध्या पहुंचे हैं प्रमुख सचिव आवास।
प्रमुख सचिव आवास गुरु प्रसाद का बयान, अयोध्या के विकास में आवास विकास परिषद की दो मुखी भूमिका, जो लोग अयोध्या में होटल वगैरह बना रहे हैं उनके लिए नियम सरल बनाए जाएंगे, बिल्डिंग बायलाज को चेंज किया गया है, इसमें काफी बाध्यताएं होती थी, अब होटल बनाने के लिए कुछ नियम सरल किए गए हैं, जो लोग किसानों से जमीन नहीं ले पा रहे हैं उनका आवास विकास परिषद जमीन उपलब्ध कराएगी, आवास विकास परिषद में 10 गांव और जुड़ने जा रहे हैं, इसकी प्रक्रिया चल रही है, जो नया क्षेत्र जुड़ेगा उसका भी मास्टर प्लान बनाने की कार्यवाही चल रही है, ड्राफ्ट बनाया गया है, आपत्तियां और सुझाव लिए जा रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही मास्टर प्लान फाइनल हो जाएगा उसके बाद नक्शा पास होना भी शुरू हो जाएगा।
[26/07, 6:49 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
अयोध्या में सावन मेला और सावन झूलनोत्सव से पूर्व तैयार हुआ अभेद सुरक्षा प्लान। 850 सीसीटीवी कैमरे से होगी राम मंदिर की निगहबानी। तीन हज़ार सुरक्षाकर्मियों के हवाले होगी कमान। मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान। श्रद्धालुओं को सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कसी कमर। राम जन्मभूमि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को कंट्रोल कमान सेंटर से जाएगा जोड़ा। सेंटर से सुरक्षाकर्मी पल पल की गतिविधियों पर रखेंगे नजर। यह कैमरे फेस डिटेक्शन, मोशन ट्रैकिंग और नाइट विजन से है लैस। विशेष दिनों में ड्रोन कैमरे से भी होगी निगरानी। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, फोर्स तत्काल करेगी कार्रवाई। राम मंदिर के आसपास के इलाकों में सादी वर्दी में भी जवानों की गई तैनाती। तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा रामलला का दरबार। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर लगातार कर रहे है सुरक्षा की मॉनिटरिंग।

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़