अयोध्या26अप्रैल26*रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन
➡️ *रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन; मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, सोमेन वर्मा द्वारा ली गयी परेड की सलामी ।*
आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को पुलिस परेड ग्राउन्ड, रिजर्व पुलिस लाइन, अयोध्या के प्रांगण में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, श्री सोमेन वर्मा रहे।
*समारोह का मुख्य विवरण:*
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डॉ0 गौरव ग्रोवर के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की।
*मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:*
समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।
*प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डॉ0 गौरव ग्रोवर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*पद एवं गोपनीयता की शपथ:*
समारोह के अंतिम चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बलवंत चौधरी ,क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री विकास राय, पुलिस उपाधीक्षक/प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

More Stories
किसनगंज24जून26*मुहर्रम पर अमन के लिए किशनगंज में शांति समिति की बैठक*
भागलपुर24जून26*विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’