अब्दुल जब्बार
अयोध्या25मई24*खलिहान की भूमि से बुलडोजर से हटवाया गया कब्जा
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील में हल्का लेखपालों की उदासीनता के चलते आये दिन तालाब व खलिहान की जमीन पर कब्जा हो रहा है।अगर शिकायत हो गई तो कभी कभार कार्यवाही हो जाती है वरना कब्जा करके निर्माण हो जाता है।
इसी तरह का एक मामला ग्राम कूढासादात में सामने आया है जहाँ खलिहान की भूमि पर निर्माण को रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम रुदौली से की।मामले में तत्काल कार्यवाही कर नायब तहसीलदार अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुँच कर कब्जा हटवाया।
नायब तहसीलदार रुदौली अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम कूढा सादात की गाटा संख्या 420 खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था जिसे मौके पर पहुँच कर जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।