April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या25जनवरी24*नबी ने कहा - जिसका मैं मौला उसके अली मौला - मौलाना कामिल हुसैन नदवी

अयोध्या25जनवरी24*नबी ने कहा – जिसका मैं मौला उसके अली मौला – मौलाना कामिल हुसैन नदवी

अब्दुल जब्बार

अयोध्या25जनवरी24*नबी ने कहा – जिसका मैं मौला उसके अली मौला – मौलाना कामिल हुसैन नदवी

भेलसर(अयोध्या)नबी-ए-पाक ( स०अ ०)के दामाद व इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली( र०अ ०)की यौमे विलादत पर नबी ने फरमाया हजरत अली (र०अ ०)का जिक्र करना इबादत हैं। नबी-ए-पाक का फरमान हैं कि जिसका मैं मौला, अली भी उसके मौला। जिसका मैं आका, अली भी उसके आका।जिसका मैं रहबर,अली भी उसके रहबर। जिसका मैं मददगार,अली भी उसके मददगार।यह बातें मौलाना कामिल हुसैन नदवी ने हजरत अली (र०अ०)के यौमे विलादत के मौके पर कही।
उन्होंने कहा कि नबी-ए-पाक (स ०अ ०)ने फरमाया कि मैं इल्म का शहर हूं और अली उसके दरवाजा हैं। अब जो इल्म से फायदा उठाना चाहता हैं वह बाबे इल्म (हजरत अली) से दाखिल हो।उन्होंने कहा कि हजरत अली की शान बयान करने के लिए किसी दलील की जरुरत नहीं हैं।बस इतना ही काफी हैं कि आप खाना-ए-काबा में पैदा हुए।आप दामादे रसूल हैं और दो जन्नती जवानों के सरदार के वालिद हैं।खातूने जन्नत के शौहर हैं।बच्चों में सबसे पहले ईमान लाने वाले हैं।उन्होंने कहा कि इल्म का गौहर आपके खानदान से निकला। विलायत की शुरुआत आपके खानदान से हुई। हजरत अली(र ०अ ०)फरमाते हैं कि अल्लाह की कसम मैं कुरआन की आयतों के बारे में सबसे ज्यादा जानने वाला हूं।हजरत अली का बहुत बड़ा मर्तबा हैं।हमें भी हजरत अली के नक्शे कदम पर चलने की पूरी कोशिश करनी चाहिए तभी दुनिया व आखिरत में कामयाबी मिलेगी। मौलाना कामिल हुसैन नदवी ने हजरत अली (र०अ०) के इसाले सवाब के लिए दुआएं की,जिसमें मदरसा आएशा लिल बनात के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।इस मौके पर वजाहत हुसैन,मोहम्मद कदीर खां,अशहर हुसैन,दानिश हुसैन,तंजील खां,बाबा जुबेर अहमद,वसीम सिद्दीकी,हाफिज मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।