अयोध्या25अप्रैल24*संतो महंतो ने कंठी चद्दर भेंटकर बालयोगी रामदास को कर्तलिया आश्रम का बनाया महंत
अयोध्या। सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम में आज अयोध्या के संभ्रांत, संत महंत महामंडलेश्वर और गिरस्त सभी लोगों ने बालयोगी रामदास महाराज को तिलक लगाकर अंग वस्त्र व कंठी पहनाकर मंदिर का विधिक रूप से महंत बनाया। सिद्धपीठ श्रीकरतालिया बाबा आश्रम का महंत नियुक्त राम दास को साधु संत समाज द्वारा किया गया। इसके लिए समस्त पूजनीय संतो महंत को रामदास ने कोटि-कोटि धन्यवाद साधुवाद दिया। बताते चले की गत दिनों मंदिर के वर्तमान महंत का साकेतवास हो गया था। जिसके चलते आज करतालिया मंदिर में महंती और भंडारा समारोह आयोजित किया गया ।इस भंडारे में पूरी अयोध्या के साधु संत महंत भक्त शिष्य आदि शामिल रहे। महंती के बाद संतों महंतो का विराट भंडारा आयोजित हुआ। सभी साधु संतों को अंगवस्त्र और दक्षिण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में महंत संजय दास, महंत परशुराम दास, महंत विजय दास , पहलवान हेमंत दास, महंत अयोध्या दास, महंत मनीष दास, महामंडलेश्वर गिरीशदास ,महंत आनंददास , महंत राजूदास , महंत कमल नयनदास, महंत विनोददास , महंत कन्हैयादास सहित हजारों साधु संत, भक्त शिष्य नेता जन आदि शामिल रहे।
More Stories
कुशीनगर10 अक्टूबर 26*एसपी केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक प्रयोग: परीक्षा पास कर थानेदार बने दरोगा,
कौशाम्बी 10अक्टूबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित
मुजफ्फरनगर 10 अक्टूबर 26 प्रकाश चौक पर पुतला दहन की कोशिश, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छीना पुतला,,,