ब्रेकिंग न्यूज़ |
अयोध्या25/11/25*ध्वजारोहण का इंतज़ार हुआ खत्म, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अयोध्या*
11:58 के शुभ मुहूर्त पर प्रारंभ होगा श्रीराम जन्मभूमि पूजन-अर्चन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या आज एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण का स्वागत कर रही है। धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके पहुंचते ही पूरा शहर उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा श्रीराम जन्मभूमि परिसर में आज 11:58 बजे शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजन-अर्चन और ध्वजारोहण की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। यह अवसर राम मंदिर निर्माण की यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हैं। सुरक्षा को लेकर अयोध्या में कड़े बंदोबस्त किए गए हैं—ड्रोन सर्विलांस, स्पेशल कमांडो और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है अयोध्या के मठ-मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान चल रहे हैं और हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल को साक्षी बनाने के लिए उमड़े हैं। पूरे शहर में जय श्रीराम और मंत्रोच्चारण की ध्वनि गूंज रही है धर्म ध्वजारोहण के साथ आज रामनगरी का इतिहास एक बार फिर नए स्वर्णिम अध्याय में प्रवेश कर रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 6हजार से भी ज्यादा लोगों को निमंत्रण दिया गया है

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली