अब्दुल जब्बार
अयोध्या22मई24*रुदौली बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा,6 जून को मतदान
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील की बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। नई एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है।6 जून को चुनाव के बाद मतगणना होगी।इसको लेकर अधिवक्ता गुटों में हलचल तेज हो गई है।
एल्डर्स कमेटी रुदौली ने बैठक कर तहसील बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।जिसमें दिनांक 24 मई को सुबह 10 बजे से 03 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी। दिनांक 27-28 मई को नामांकन-पत्रों की बिक्री व दाखिला होगा। 29 मई को नामांकन प्रपत्रों की जाँच व वापसी होगी।दिनांक 6 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।उसी दिन 3 बजे के बाद मतगणना व चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन साहब सरन वर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन के हाल में 6 जून को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मतदान और 3 बजे से मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

More Stories
बांदा 28 जून 26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर२८ जून २०२६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया