February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या21जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या21जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या21जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

[21/06, 10:56 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर

पति की मौत, पत्नी गम्भीर,ज़िला अस्पताल रिफर

भेलसर(अयोध्या)टिकैत नगर भेलसर मार्ग पर कूढ़ा सुखीपुर के निकट आम ले जा रही पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार
थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या के ग्राम उसरहा पुरवा निवासी लखपत उम्र 45 वर्ष पुत्र गया प्रसाद अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से अपने साडू के घर नवीपुर थाना टिकैतनगर बाराबंकी से वापस बाइक से लगभग 6 बजे शाम को आ रहे थे कूढ़ा सुखीपुर के पास पिकप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल पति पत्नी को स्थानीय रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर पहुंचे।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अंजु जयसवाल ने लखपत को मृत्यु घोषित कर दिया।गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी भेलसर मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
[21/06, 10:57 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

12 वर्षीय बालक की हुई सर्प दंश से मौत

भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली के ग्राम खैरी के 12 वर्षीय बालक की सर्प दंश से मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक ग्राम खैरी में बुधवार को रमन 12 वर्ष पुत्र रमेश गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहा था।इस दौरान दोपहर को खेत की सिंचाई के दौरान सांप ने काट लिया।परिजन रमन को लेकर झाड़ फूंक करते हुए स्थानीय चिकित्सकों के पास पहुंचे।हालत गंभीर होने पर गुरुवार की दूसरी पहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर पहुंचे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली की चिकित्सक डॉ अंजू जयसवाल ने बताया कि रमन को मृत घोषित कर दिया गया है।चौकी प्रभारी भेलसर मनीष चतुर्वेदी ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

[21/06, 10:05 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
अयोध्या।
राम की पैड़ी पर हजारों की संख्या में लोगों ने किया योग,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ आईजी प्रवीण कुमार जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने योग के जरिए निरोग का दिया संदेश,दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रामनगरी की राम की पैड़ी बनी योग का केंद्र ,साधु संतों के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग।
[21/06, 12:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: यूपी के सिद्धार्थ नगर में बीजेपी की समीक्षा बैठक चल रही थी। हार के कारणों कर चर्चा के बाद दो गुट आपस में गाली गलौज करते हुए टकरा गए। उसके बाद बड़ी भयानक मार पीट हुई। इटवा विधानसभा की समीक्षा के दौरान हिंसा का ये वायरल वीडियो। विधायक राजेश चौधरी कर रहे हैं यहां समीक्षा।
[21/06, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: लखनऊ:

*धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग में बनेगा अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृह*

मुख्यमंत्री ने देखी नए अतिथि गृहों की डिजाइन

वास्तुकला में हो वैष्णव परंपरा की झलक- सीएम योगी

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि के सुरक्षा व सुविधा प्रोटोकॉल के अनुरूप बनेंगे नए अतिथि गृह

ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित होंगे दोनों नए अतिथि गृह

नए गेस्ट हाउस में ओडीओपी ब्लॉक भी हो- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की विविधतापूर्ण शिल्पकला से अतिथि गणों का होगा परिचय- सीएम योगी।
[21/06, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

लखनऊ।
*दो हज़ार करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले में ईडी की छापेमारी।*

वाराणसी के कारोबारी दीनानाथ झुनझुनवाला के कई ठिकानों पर छापेमारी।
कई शहरों में 12 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी की छापेमारी।

जेवीएल एग्रो कंपनी से जुड़े निदेशकों समेत अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी।
वाराणसी, कोलकाता, दिल्ली, रोहतास, रानीगंज, पटना के ठिकाने भी खंगाले जा रहे। सीबीआई के बाद ईडी ने भी दर्ज किया था मामला।
[21/06, 9:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: कृषि मौसम विज्ञान विभाग,
आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज अयोध्या।
दिनांक- 20-06-2024
अधिकतम तापमान (डिग्री से०) : 36.5 (-0.5)
न्यूनतम तापमान (डिग्री से०) : 25.0 (-1.0)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 78 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 42 प्रतिशत
हवा की गति : 4.2 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी
बर्षा : 0.0 मि०मी०
पूर्वानुमान:-
आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।
[21/06, 9:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *समाधान दिवस का रोस्टर हुआ जारी*

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जुलाई से सितंबर माह तक के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है। जन सामान्य और अधिकारियों के बीच सीधे जन-संवाद के लए महीने के पहले और तीसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन होता है। यह सुबह 10 से दो बजे तक तहसीलों में आयोजित होता है।डीएम छह जुलाई को तहसील सदर में अध्यक्षता करेंगे। 20 जुलाई को तहसील सोहावल में, तीन अगस्त को तहसील बीकापुर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 17 अगस्त, सात सितम्बर व 21 सितम्बर को डीएम अध्यक्षता में अन्य तहसीलों में आयोजन होगा। डीएम के अलावा प्रत्येक तहसील में अलग-अलग जिला स्तरीय अफसरों को लगाया गया है। डीएम की अध्यक्षता में होने वाले समाधान दिवस में प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा।
[21/06, 9:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *सफाई कर्मी की जिला अस्पताल से बाइक गायब*

अयोध्या। जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मी के पद पर तैनात कर्मी की किसी ने इमरजेंसी ओपीडी के सामने से बाइक गायब कर दी। बाइक की तलाश के लिए पीड़ित ने शिकायत रिकाबगंज चौकी पुलिस को दी है। मूल रूप से रौनाही थाना क्षेत्र के गाँव अरथर निवासी पीड़ित सफाई कर्मी चेतराम का कहना है कि गुरुवार की सुबह 6.40 बजे उसने अपनी बाइक एचएफ डीलक्स यूपी 42 एडब्ल्यू 3226 इमरजेंसी ओपीडी के सामने खड़ी की थी। दूसरी पहर 2 बजे बाहर निकला तो मौके से बाइक गायब मिली। काफी छानबीन की लेकिन कोई सुराग न मिला। चौकी प्रभारी रिकाबगंज कमलेश साहनी का कहना है कि शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगलवाई जा रही है।
[21/06, 11:59 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: फिरोजाबाद

*28 वर्षीय आकाश की जिला जेल में मौत का मामला*

मौत के बाद परिजनों ने पिटाई का लगाया आरोप

परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया

शव रखकर जाम लगा रहे परिजनों को पुलिस ने खदेड़ा

पुलिस के खदेड़ने पर पथराब व लाठी चार्ज हुआ

नाराज भीड़ ने पुलिस को खड़ेदा पत्थर मारे

नाराज भीड़ ने रोड पर खड़ी बाइक में लगाई आग

थाना दक्षिण इलाके के हिमाऊपुर निवासी था युवक।
[22/06, 12:06 am] Basudev Yadaw Ayodhya: यूपी में अधिकारी बनाम बीजेपी की लड़ाई में हदें पार…

अयोध्या में बीजेपी की समीक्षा के दौरान देर रात हुआ हंगामा और “हाईप्रोफाइल” झड़प…

योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के सामने DM अयोध्या नीतीश कुमार और हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास के बीच हुई तीखी नोंकझोंक…

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जयवीर सिंह की मौजूदगी में हुई झड़प।

राजू दास अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से समय लेकर हार पर अपना फीडबैक देने पहुँचे थे।

उस दौरान DM अयोध्या नीतीश कुमार मौक़े पर मौजूद थे। वे राजू दास के प्रशासन के ख़िलाफ़ दिये बयानों से बेहद नाराज़ थे।

उन्होंने राजू दास के साथ बैठने से किया इनकार।

फिर शुरू हुई तीखी झड़प। मंत्रियों की मौजूदगी में हुई झड़प के बाद राजू दास के साथ आए ग़नर को वापिस जाने को कहा गया।

ग़नर वापिस लिए जाने के बाद राजू दास अपनी हत्या कराने की साज़िश का आरोप लगा रहे हैं।

अतीत में कई विवादों और विवादास्पद बयानों के लिये चर्चित रहे हैं राजू दास।

दिलचस्प बात ये है कि समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासन के असहयोग और अधिकारियों की मनमानी की हो रही थी शिकायत।

मंत्रियों की मौजूदगी के चलते सरजू गेस्ट हाउस में उनसे मिलने पहुँचे थे DM…वहीं हुई झड़प…L

Taza Khabar