अब्दुल जब्बार
अयोध्या21जून24*कार्यालय जिलेदारी तृतीय रूदौली बाराबंकी प्रखंड पर आम के फसलों की हुई नीलामी
भेलसर(अयोध्या)शारदा सहायक नहर से निकली ग्राम सभा नेवरा में छोटी माइनर पर मानक में आ रहे 07 आम के पेड़ो के फसलों की नीलामी कार्यालय जिलेदारी तृतीय रूदौली प्रखंड शारदा सहायक नहर बाराबंकी नहर कोठी पर नीलामी प्रक्रिया जिलेदार दुर्गा प्रसाद द्विवेदी के समक्ष की गई।नीलामी प्रक्रिया अपने निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा देर से शुरू हुई।
सक्षम अधिकारी ने बताया कि यह नीलामी प्रक्रिया एक वर्ष की है, इसी तरह प्रति वर्ष इन आम के पेड़ो के फसलों की नीलामी होती रहेगी। उन्होंने बताया कि नीलामी में हिस्सा लेने वालो की कागज़ी कार्यवाही पूरी होने के बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नीलामी की न्यूनतम रकम 5000 रुपया रखी गई है, इसके बाद बोली लगाने वाला प्रतिभागी बोली को आगे बढ़ा सकता है जिसकी ज्यादा बोली होगी उसी के नाम इस वर्ष की आम के फसलों की बोली लिख दी जाएगी। इस नीलामी में बोली लगाने वालो में रामू यादव,सदा राम निषाद,संजय जायसवाल,हरिश चंद यादव,इशरत अली ने बारी बारी बोली लगाते हुए आगे बढ़ते रहे कुछ लोगों ने बीच में ही अपनी बोली रोक दी, कुछ समय के लिए इशरत अली व संजय जायसवाल के बीच बोली चलती रही, आखिर में 42000 रुपए में संजय जायसवाल ने बोली अपने नाम कर ली जो संजय जायसवाल के नाम लिखी गई।इस मौके पर सींच प्रवेक्षक जितेंद्र कुमार,सींच पाल अनिल कुमार सिंह,सींच पाल प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान
लखनऊ ७ जून २०२६ * *428 शिकायतें, 112 का मौके पर निस्तारण – DM ने दिए सख्त निर्देश