अयोध्या20मई*गाँजा के साथ गंगा प्रसाद सिंह हुआ गिरफ्तार
फ़ोटो
अयोध्या। राम जन्म भूमि थाना अंतर्गत राजघाट क्षेत्र से कटरा चौकी प्रभारी आरपी सिंहव उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि राजघाट निकट से शातिर अपराधी गंगा प्रसाद सिंह पुत्र गुरु प्रसाद सिंह निवासी जनपद प्रतापगढ़ को 11 सौ ग्राम अवैध गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि जनपद के एसएसपी शैलेश पांडेय के दिशा निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। राम जन्मभूमि थाने की पुलिस सक्रियता से क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी कि इसी दौरान यह शातिर अपराधी गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने में राम जन्म भूमि थाने के सक्रिय उपनिरीक्षक कपिल देव यादव, आरक्षी नान्हू यादव व आरक्षी मुनीद्र पांडेय की विशेष भूमिका रही है। बताया गया है कि यह अभियुक्त गंगा प्रसाद सिंह एक शातिर चोर है और कई मामले में वांछित रहा है।इसके विरुद्ध कई जगह अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*