अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या20नवम्बर23*22 को मनाया जाएगा क्रांतिकारी वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव
विधायक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़कर अपनी शहादत देने वाली अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव 22 नवंबर को रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ऐहार चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व कोरी समाज के लोगों द्वारा धूम धाम से मनाया जाएगा और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी व उनके द्वारा देश के लिए किये गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव होंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ0 एम.आर.शास्त्री मौजूद रहेंगे।जिसका स्थलीय निरीक्षण रविवार को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजनकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के लिए जान न्योछावर कर देने वाली अमर शहीद क्रांतिकारी वीरांगना झलकारी बाई के मन मे देश के लिए जो प्रेम भावना थी उससे आज के लोगों को सीख लेने की जरूरत है।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें