अयोध्या18जुलाई26*जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्या , तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसने कुल 146 शिकायते दर्ज हुई जिसमे 18 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिले में नियुक्ति के बाद रुदौली तहसील में जिलाधिकारी का यह पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस था जिसके चलते प्रशासन द्वारा कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।बारिश के बावजूद सुबह से ही तहसील परिसर में फरियादियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर क्षेत्र से आए लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे।लोगों ने राजस्व, विद्युत, पुलिस, नगर पालिका, जल निगम, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।
समाधान दिवस के दौरान कांग्रेस नेता इरफ़ान ख़ान ने नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या का मुद्दा उठाते हुए रुदौली में स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में प्रतिदिन जाम लगने से आमजन, व्यापारी, छात्र-छात्राओं तथा मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने लखनऊ फैजाबाद मार्ग के दोनों और डिवाइडर खोलवाये जाने की भी माँग की है।सभासद प्रतिनिधि ताजउद्दीन पप्पू ने जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों एवं गड्ढों को शीघ्र दुरुस्त कराने तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं लीकेज पाइप लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और जल भराव भी हो रहा है जगह जगह लीकेज के कारण पेयजल की बर्बादी भी लगातार हो रही है। संदीप गोस्वामी ने चक मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर रास्तों को खाली कराए जाने की मांग की ताकि ग्रामीणों को आवागमन व खेती में किसी प्रकार की परेशानी न हो।वहीं सभासद उवैस उस्मानी (मुन्ना) एवं मकसूद आलम नूरी ने अपने-अपने वार्डों में झुके हुए एवं जर्जर विद्युत पोल, अव्यवस्थित विद्युत तारों तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि कई स्थानों पर विद्युत पोल एवं तार दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। जरीना खातून ने अपने गलत विद्युत बिल को सही कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वास्तविक खपत और लोड से अधिक बिल जारी होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।माधुरी पत्नी सिया राम ने शिकायती पत्र देकर कहा कि वह दिनांक 15726 को जन सेवा केंद्र पर आधार आधार चेक करवाने गई थी जन सेवा केंद्र संचालक ने बताया तुम्हारा आधार कार्ड संख्या 22 36 40 44 80 12 मृतक घोषित होने के कारण डीएक्टिवेट हो गया है शिकायतकर्ता ने आधार कार्ड एक्टिवेट करने की मांग की। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में चक मार्ग खाली कराने, अवैध कब्जे हटवाने, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराने, नए राशन कार्ड बनवाने, आदेशों का अनुपालन , राजस्व विवाद तथा विद्युत विभाग व राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। समाधान दिवस के दौरान विधायक राम चन्द्र यादव, एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर,नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला, राज नारायण मौर्या सहित पुलिस, राजस्व, विद्युत, नगर पालिका, जल निगम, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर18जुलाई26*चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
उज्जैन18जुलाई26*सावन-भादो में बिना बुकिंग होंगे संध्या व शयन आरती के दर्शन*