February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या17नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या17नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[17/11, 1:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

लखनऊ।
आज गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक चलेगी “समाजवादी विजय रथ यात्रा” ।

“समाजवादी विजय रथ यात्रा” के चौथे चरण का आयोजन ज़्यादा बड़ा करते हुए आज कुल 9 ज़िलों में दौड़ेगा ” रथ” ।

गाजीपुर,मऊ,आज़मगढ़,अम्बेडकर नगर,अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी,बाराबंकी और लखनऊ तक एक साथ अखिलेश यादव “विजय रथ यात्रा” निकालेंगे ।

17 नवंबर (आज ) सुबह 11.30 बजे जनसभा के बाद गाजीपुर से शुरू होगी “विजय रथ यात्रा” ।

गाजीपुर में मोहम्मदाबाद के “पखनपुरा” में जनसभा के साथ शुरू होगी “विजय रथ यात्रा” ।

एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह रोड शो समेत अन्य कार्यक्रम के रूट मैप और स्वागत स्थल तय ।
[17/11, 1:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

लखनऊ –
10 एमएलसी आज भाजपा में शामिल होंगे

– सपा और बसपा के दस विधान परिषद सदस्य आज भाजपा में शामिल होंगे।

– जवाइनिंग कमेटी के समक्ष सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था।

– समिति ने सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन व बसपा के ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू सहित दस एमएलसी के भाजपा में शामिल करने की मंजूरी दी।

– ज़िसके बाद ये सभी MLC आज भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ले सकते है ।
[17/11, 1:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा नौ की छात्रा की मौत। घर के कमरे में पंखे से लटका मिला शव। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने की आत्महत्या। घर में केवल था छोटा भाई। मां-बाप गए है दवा लेने कानपुर। मां बाप को दी गई सूचना। थाना इनायतनगर के मलेलु बुजुर्ग गांव का मामला।
[17/11, 1:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: मैनपुरी – ब्रेकिंग

थाने में रिवाल्वर साफ करते समय सब इंस्पेक्टर के हाथ से चली गोली

पेट में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर हुए गंभीर घायल

आनन-फानन में घायल सब इंस्पेक्टर को मैनपुरी जिला अस्पताल भेजा

सब स्पेक्टर की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से सैफई किया रेफर

मैनपुरी के विछवा थाने में तैनात है सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश कौशिक
[17/11, 1:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ♀
*दुःखद*
*बीकापुर बार के पूर्ब अध्यक्ष का निधन*
अयोध्या।
बीकापुर बार एसोसिएशन के पूर्ब अध्यक्ष इबरार हुसैन का बीती रात हुआ निधन, अधिवक्ताओं ने व्यक्त किया शोक, नमाज बाद उनके आवास पर होगी मिट्टी।
[17/11, 1:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: लखनऊ

उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी का यूपी दौरा

3 दिवसीय यूपी के दौरे पर रहेंगे पुष्कर धामी

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से करेंगे मुलाकात

लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा करेंगे

18 नवंबर को सीएम योगी से मुलाकात करेंगे

18 को लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में जाएंगे।
[17/11, 1:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 27 सड़के स्वीकृत*

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत लोकसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 27 सड़के स्वीकृत हुई है। इन सड़को की कुल लम्बाई 189.845 किमी व लागत 133 करोड़ 32 लाख 65 हजार है। जिसमें ट्रेंडर प्रक्रिया चल रही है। अगले महीने से इनमें निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो जायेगा। वहीं इस योजना के तहत अभी 153 किमी की 17 सड़को की स्वीकृति हेतु प्रस्तावित है। जिनमें जल्द स्वीकृति मिल जायेगी। उन्होने बताया कि गांवों के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। बेहतर सड़के किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। गांवों को मुख्य मार्गो तक बेहतर सड़के प्रदान की जा रही है। इससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को भी सम्बल मिलता है। किसानों व मजदूरों का उत्थान सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है।
सड़को में विल्वहरिघाट से फतेहपुर मुमताजाबाद, आचारी सगरा से फिरोजपुर, एनएच 27 रायपुर से मानापुर मोकलपुर होते हुए फैजाबाद रायबरेली रोड़ तक, मुबारकगंज से रामशरनदासपुर नाला तक, सोहावल नहर पुल से ड्योढ़ी होते हुए पूरे लोध तक, अस्तीकन से मवई कला होते हुए 5 नम्बर टेलीफोन एक्सचेंज तक, अमरगंज से नागीपुर तक, गुदरही बाजार से संतनगर चौराहा तक, उधरनपुर तिराहा से पूरे भदरी होते हुए इटौजा तक, बीकापुर इनायतनगर रोड से कोछा बाजार तक , तोरोमाफी दराबगंज से रामपुर भगन, जलालपुर से काजी सराय तक, फैजाबाद इलाहाबाद रोड से बोधरी तक, अयोध्या प्रयागराज से महावा होते हुए गोपालपुर तक, फैजाबाद इलाहाबाद रोड रामनगर चौराहे से मउ तक, सिधौरा से देविगिरी होते हुए धरमगंज तक, टी-01 से हरिनाथपुर तक, टी-04 से नहली का पुरवा होते हुए बसवार खुर्द तक, धरमगंज से जगन का पुरवा होते हुए शाहगंज इसौली मार्ग तक, फैजाबाद इलाहाबाद रोड पर 20 किमी से इनायतनगर तक, चिखड़ी से घाटमपुर होते हुए फैजाबाद रायबरेली मार्ग तक, रुदौली से सिधारपुर तक, एनएच-27 से भिटौरा तक, शुजागंज से कैथी तक, इब्राहिमावाद से जेठबनी तक, दरियाबाद वदोसराय रोड से अकोहरा तक, लोधपुरवा से अकबरपुर तक की सड़के शामिल है।
[17/11, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*

*वीरांगना ऊदा देवी की देशभक्ति को किया याद*

*विरांगना उदा देवी पासी सामाजिक चेतना सम्मेलन कर मनाया गया बलिदान दिवस*

भेलसर(अयोध्या)वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहीद दिवस रुदौली विधानसभा क्षेत्र के नेवाजपुर नहर कोठी में मंगलवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।इसमें ऊदा देवी व उनके पति मक्का पासी की वीरता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता धमसादीन पासी(सेवानिवृत्त अध्यापक)ने किया।इस मौके पर राम देव पासी ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी व उनके पति मक्का पासी ने देश को आजादी दिलाने के लिए विशेष योगदान दिया था।उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेकर उनके छक्के छुड़ा दिए थे।
मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने विरांगना उदा देवी पासी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीरांगना उदा देवी का जन्म लखनऊ के उजरियाव गांव में हुआ था।उनकी शादी लखनऊ के ही उदय गांव निवासी मक्का पासी संग हुई थी।मक्का पासी वाजिद अली शाह की शाही सेना में हवलदार थे। 10 जून 1857 को अंग्रेजों के साथ हुए युद्ध में मक्का पासी शहीद हो गए थे।1857 की प्रथम स्वतंत्रता की लड़ाई लखनऊ में बेगम हजरत महल ने संभाली थी।उसी बटालियन में महिला बटालियन की प्रमुख वीरांगना उदा देवी थी।16 नवंबर 1857 में सिकंदराबाग लखनऊ में अंग्रेजों संग हुए युद्ध में वीरांगना उदा देवी शहीद हो गई थीं।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जग प्रसाद पासी,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,तेज तिवारी,दीप चंद्र यादव,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,अरविन्द कुमार शास्त्री,मनीराम शास्त्री,रोमी पासी,औहरवा दीन पासी,राम मिलन रावत,राधेश्याम प्रधान,भारत पासी,मायाराम पासी,जगन्नाथ रावत,विनय रावत,ननकू पासी सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
[17/11, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*

*अज्ञात वाहन में घुसी डीसीएम*

*दो महिलाओं सहित तीन लोग डीसीएम में फंसे*

*पुलिस ने गेट काटकर गम्भीर हालत में बाहर निकालकर भेजा जिला अस्पताल*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को गेट काटकर बड़ी मशक्कत के बाद निकालकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम अल्हवाना मोड़ के पास मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे अयोध्या की ओर जा रही डीसीएम के चालक ने अपने आगे जा रहे किसी अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उसमें बैठी दो महिलाओं सहित तीन लोग फंस गए और चीख पुकार मच गई।दुर्घटना की सूचना उसी जगह के ढाबा संचालक ने तत्काल भेलसर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय अपने हमराहियों ताहिर खान,उमेश व अशोक कुमार यादव के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर डीसीएम में फंसे दर्द से कराह रहे लोगों को अन्य लोगों की मदद से डीसीएम का गेट काटकर बड़ी मशक्कत के बाद दो महिलाओं व एक पुरूष सहित तीन लोगों को बाहर निकाला जिनकी हालत गम्भीर देखते हुए एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि आज मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर जा रही डीसीएम वाहन संख्या सीएच ओ 1टी बी 3010 के चालक रामानन्द प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति ने ग्राम अल्हवाना मोड़ के पास आगे जा रहे किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जिसमें बैठे तीन लोग फंस गए और पुलिस ने अन्य लोगों की सहायता से गेट काटकर गाड़ी में फंसे मदनपाल पुत्र अज्ञात,चांदनी पत्नी मदनपाल व संगीता पत्नी रामबाबू सहित तीन लोगों को बाहर निकाला जो जिनकी हालत काफी गम्भीर थी।तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया।उन्होंने बताया चालक रामानन्द प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति हरदोई सुरक्षित है सभी लोग हरदोई निवासी है।चौकी प्रभारी ने बताया कि डीएसएम को चौकी में खड़ी करा दिया गया और जिस अज्ञात वाहन से टक्कर हुई थी वह फरार हो गया है।
[17/11, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन की रिपोर्ट*

*कार्यदाई संस्था द्वारा एक बार फिर नेवरा माइनर का कार्य बीच में ही छोड़ा गया अधूरा*

भेलसर(अयोध्या)शारदा सहायक नहर से नेवरा के लिए निकली छोटी माइनर का सफाई का कार्य कार्यदाई संस्था द्वारा बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया।
बतादें कि यह कोई पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी इस नहर की सफाई का कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया था।इस संबंध में आलाधिकारियों व अख़बार के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया गया तो फिर इस नहर की सफाई का कार्य शुरू किया गया लेकिन लगभग 1 किलो मीटर की सफाई कराने के बाद एक बार फिर सफाई का कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया जब कि यह नहर लगभग 3 किलो मीटर की है।ऐसे में बीच की सफाई न होने से किसानों को कैसे पानी पहुंचेगा।अब सवाल यह उठता है कि क्या यह नहर किसानों के लिए अभिशाप बन कर रह जाएगी।इस नहर की सफाई न होने से किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।इस संबंध में जब मीडिया ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एक बार फिर इस माइनर की सफाई कार्य शुरू हुआ लेकिन फिर इस सफाई के कार्य को बीच में ही छोड़ दिया गया।जबतक नहर की सफाई का कार्य टेल तक नहीं किया जाएगा तब तक किसानों को पानी कैसे मिलेगा।आज इस ज्वलंत समस्या से ज़िम्मेदार अधिकारी भी मोन बने बैठे हैं।संबंधित अधिकारियों की लापरवाही का दंश किसानों को उठाना पड़ रहा है।जबकि कई सालो से इस माइनर में पानी नहीं पहुंचा।ऐसे ही हालात से ग्राम राने पुर,नेवरा,सन्डवा,सलारपुर आदि आने वाले गांव जूझ रहे हैं।सरकार किसान की आय दुगनी करने का दावा भले ही करे,लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों की आय कैसे दुगनी हो सकती है।जब किसानों को नहर से पानी नहीं मिलेगा तो किसान अपने खेतों को कैसे सिंचित करेगा और किसान की आय कैसे दुगनी होगी।करीब दर्जन भर गांवो से होकर निकली यह छोटी माइनर हजारों बीघा खेतो को सिंचित करने का काम करती है। लेकिन सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता,जिससे किसान इसका फायदा नहीं उठा पा रहा है। जन समस्याओं का समाधान करने के लिए तहसील व ब्लॉक मुख्यालय पर जिला के आलाधिकारी भी शामिल होते हैं फिर भी कृषकों की इस मूलभूत आवश्यकता से आज भी नावाकिफ बने बैठे हैं।इसे किसानों की विडंबना कहे या प्रशासन की नाकामी या जन प्रतिनिधियों की अनदेखी,वजह कुछ भी हो लेकिन यह समस्या किसानों के लिए एक सपना बन कर रह गई है। जिसके चलते किसान के लिए खेती फायदे के बजाय नुकसान का सौदा बनती जा रही है। किसान आज भी खेतो को जोत बो कर नहर की और टकटकी लगाए देखा करता है कि इस नहर में पानी कब आएगा।
[17/11, 6:20 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *करवट लेगा मौसम….*

*अयोध्या।*-17 से मौसम में बदलाव संभव 17 से घने बादल बनेंगे 18 से हल्की बूंदाबांदी संभव 19 ,20 में गरज चमक और कुछ तेज हवाओं के साथ हरदोई लखनऊ सीतापुर उन्नाव कानपुर और भी आसपास के जिलो में हल्की से मध्यम बरसात य कुछ मध्यम बौछारें संभव 20 को तापमान में भारी गिरावट होगी बहुत अधिक ठंडक बढ़ जाएगी 20 को 21 से मौसम कुछ साफ होगा
[17/11, 6:20 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट

 

स्वच्छता से गांधी के सपनों का भारत निर्माण करें : आर एन यादव

स्वच्छता से स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत बनेगा

बुधवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव की अध्यक्षता में अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रधान डाकघर से रिकाबगंज तक पद यात्रा रैली निकाली । कर्मियों ने दैनिक जागरण चौराहा, डाकघर के सामने दुकानदार एवं राहगीरों को आसपास साफ सफाई के साथ साथ कोविड़-19 से बचाव के लिए परस्पर दूरी, सैनिटाइजर एवं मास्क के लिए जागरूक किया गया । इस दौरान प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर श्री यादव ने कार्यालय की सुंदरता को सवारने के लिए एक एक कर्मचारी को मार्ग दर्शित करते हुए कहा कि भारत को स्वच्छ रखकर महात्मा गांधी के सपनों के भारत का निर्माण होगा । हम सब को खुद को स्वच्छ रखते हुए आसपास के सार्वजनिक स्थलो पर गन्दगी फैलाने वालों तथा बीमारी से लड़ने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे महात्मा गांधी के सपनों का भारत निर्माण किया जा सके । साथ ही यह भी कहा कि भारत स्वच्छ अभियान में डाक कर्मी द्वारा समय समय लोगो को जागरूक करने का अभियान भी चला रहा जिससे भारत को बीमारियों से मुक्त, एवं स्वच्छ रखकर प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके । साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पुनः भारत को स्वच्छ बनाने का सपना संजोया है उनका साथ ही भारत को बीमारी मुक्त, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत बनाएगा और बताया कि गन्दगी के कारण देश में तरह तरह की बिमारी जन्म ले रही है इसकी लड़ाई हम अपने आस पास की साफ़ सफाई करके ही बीमारियों को दूर भगा सकते है इसके लिए हमे अपने घरो एवं उसके आस पास से ही साफ़ सफाई की शुरुआत करनी चाहिए । इस अवसर पर जय प्रकाश, अल्का गौड़, धीरेंद्र दुबे, जय शंकर प्रसाद वर्मा, अनुज यादव, अजीत सिंह पंकज सिंह, सहित दर्जनों डाक कर्मी सफाई में मौजूद रहे |
[17/11, 6:20 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या
संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में लगी आग 59 वर्षीय अधेड़ की जलकर मौत एक बकरी के जलने की भी सूचना खंडासा थाना क्षेत्र के राय पट्टी गांव की घटना पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी