औरैया 17 नवम्बर *यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने की मंडल स्तरीय बैठक*
*औरैया।* बुधवार को हाइवे स्थिति होटल बाँके बिहारी औरैया मे अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यादव समाज मे फैली कुरीतियां समय से पहले युवाओं का राजनीत मे भटकाव, युवाओ का शराब आदि के ओर अग्रसित होना आदि विषयों पर समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ बैठक कर युवाओं को जागरूक कर शिक्षा, व्यापार संगठित रहकर समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बहुत जल्द ब्लॉक तहसील स्तर पर यादव महासभा को संगठित कर पदाधिकारी बनाने का मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट को आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाज को जागरूक कर आगे बढ़ाने के लिए सभी जिम्मेदार व्यक्तियों से समाज के ग़रीब तबके की मदद की जाए। संगठित होकर समाज के हर गरीब होनहार युवाओं की मदद की जाए। जिससे उन्हें आगे बढने का मौका मिले। समाज के मजबूत ब्यक्ति यादव समाज की हर सम्भव मदद करें। किसी के द्वरा शोषण उत्पीडन पर संगठित होकर शोषण का विरोध करें। जिम्मेदार यादव एकजुट होकर रास्ते से भटके यादवों को समझाने का प्रयास करें। गरीब , असहाय अन्य समाज का भला करें। जिससे समाज के प्रति फैली भ्रांतियां, कुरीतियां दूर की जा सके। यादव समाज के युवाओं से डॉक्टर , इंजीनियर , वकील आदि वनकर समाज को नई दिशा दें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव, जिला अध्यक्ष औरैया, राजेन्द्र यादव , डॉ ब्रजेश यादव , डॉ आलोक यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम बाबू यादव ,एडवोकेट कमलेश यादव, एडवोकेट मनीष यादव ,गौरव यादव ,पुष्पेंद्र यादव, मंजीत यादव आदि शामिल रहे।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*