अयोध्या17जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[17/07, 6:51 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
खेत में पानी लगाने के विवाद में एस सी एस टी के तहत मुकदमा दर्ज
सीओ रूदौली कर रहे मामले की जांच
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा पुलिस ने खेत में पानी लगाने को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट व एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि ग्राम जरायल खुर्द के मिश्रीलाल पुत्र बदलू गौतम ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह सरकारी नलकूप से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। आरोप है कि गांव निवासी जयकरन यादव पुत्र हरिराम ने जान से मारने की धमकी व जाति सूचक गाली देते हुए मुझे मारा पीटा और जबरदस्ती अपने खेत ने पानी लगा लिया।प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि मिश्रीलाल की तहरीर पर जयकरन यादव पुत्र हरिराम के विरुद्ध धारा 115(2) 352,351(3) व अनुसूचित जाति, जन जाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।मामले की जांच सी ओ रुदौली को सौंपी गई है।
[17/07, 6:59 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
प्लॉट दिखाकर महिला से 7 लाख रुपए लिए प्लाट की नही कराई रजिस्ट्री
न्यायालय के आदेश पर विपक्षी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाहिद फात्मा ने प्रॉपर्टी डीलर रवीश चंद्र गुप्ता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।नाहिद फात्मा के पति वैस मोहम्मद दुबई में काम करते हैं रवीश चंद्र गुप्ता उनके पारिवारिक परिचित हैं।रवीश चंद्र गुप्ता ने नाहिद के पति वैस मोहम्मद को बाराबंकी में 2000 स्क्वायर फिट का प्लॉट खरीदने का प्रस्ताव दिया। नाहिद ने प्लॉट देखा और कीमत 7 लाख रुपए तय हुई।नाहिद ने अपने गांव में एक लाख रुपए नकद दिए। 16 नवंबर 2022 को उनके पति ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 6 लाख रुपए गुप्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पूरी रकम मिलने के बाद भी गुप्ता ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की।बाद में नाहिद को पता चला कि गुप्ता ने किसी और की प्लॉटिंग को अपनी बताकर उन्हें धोखा दिया है। 4 अक्टूबर 2024 को मियां का पुरवा चौराहा अंडरपास के पास नाहिद की गुप्ता से मुलाकात हुई जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो गुप्ता ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।नाहिद ने पटरंगा थाना व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जेएम द्वितीय के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मामले की विवेचना की जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇
लखनऊ25 मार्च 26*सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट*
नई दिल्ली 25 मार्च 26**भारतीय सेना में अफसरों की कमी को देखते हुए ट्रेनिंग नियमों में किया गया है बड़ा बदलाव बड़ा बदलाव…*